Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

जेनेलिया और रितेश ने महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 25 लाख रुपये

स्टार जोड़ी रितेश और जेनेलिया देशमुख ने महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान दिया है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: August 12, 2019 19:51 IST
genelia d'souza- ritesh deshmukh- India TV Hindi
genelia d'souza- ritesh deshmukh

नई दिल्ली: स्टार जोड़ी रितेश और जेनेलिया देशमुख ने महाराष्ट्र के बाढ़ पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने दान के लिए दोनों को धन्यवाद दिया है। फड़णवीस ने सोमवार को एक फोटो ट्वीट किया, जिसमें ये स्टार जोड़ी मंत्री को चेक देते हुए नजर आ रहे हैं।

फड़णवीस ने लिखा, "महाराष्ट्र बाढ़ के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान देने के लिए धन्यवाद जेनेलिया और रितेश देशमुख।"

महाराष्ट्र सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित सांगली, कोल्हापुर और सतारा जिलों में बनाए गए 432 अस्थायी राहत शिविरों में 3.78 लाख लोगों को स्थानांतरित किया गया है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement