Friday, March 29, 2024
Advertisement

फातिमा घड़ी के ब्रांड का प्रचार करेंगी

'दंगल' स्टार फातिमा सना शेख को वॉच लेबल फॉसिल इंडिया की ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: August 13, 2018 23:43 IST
फातिमा- India TV Hindi
फातिमा

मुंबई: 'दंगल' स्टार फातिमा सना शेख को वॉच लेबल फॉसिल इंडिया की ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया है। फातिमा ने आईएएनएस से कहा, "यह ब्रांड एक विशिष्ट आधुनिक-विंटेज डिजाइन सौंदर्यशास्त्र में निहित है। यह व्यक्तित्व और विशिष्टता का जश्न मनाने पर आधारित है। मैं इसके साथ जुड़ने और इसके लिए युवाओं से अपील करने के लिए उत्साहित हूं।"

पिछले साल इस ब्रांड ने अपने प्रचार के लिए वरुण धवन और श्रुति हासन को अपना प्रचारक घोषित किया था।

वह घड़ी और इस ब्रांड के चमड़े के सामानों का प्रचार करेंगी। आगामी विज्ञापन में फातिमा वरुण के साथ दिखेंगी, जो रचनात्मकता, प्रामाणिकता और आशावाद का जश्न है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement