Saturday, April 27, 2024
Advertisement

तो क्या इस कारण फरहान अख्तर ने हमेशा के लिए डिलीट कर दिया अपना Facebook अकाउंट?

अभिनेता फरहान अख्तर ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल मंगलवार को उन्होंने ऐलान किया है वह हमेशा के लिए अपना सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से अकाउंट डिलीट कर लिया हैं। फरहान ने अपने फैंस को इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है।

India TV Entertainment Desk Edited by: India TV Entertainment Desk
Published on: March 27, 2018 20:25 IST
Farhan Akhtar- India TV Hindi
Farhan Akhtar

मुंबई: सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पिछले काफी समय से डेटा लीक मामले को लेकर विवादों में बनी हुई है। इसी के चलते अब अभिनेता फरहान अख्तर ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल मंगलवार को उन्होंने ऐलान किया है वह हमेशा के लिए अपना सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक से अकाउंट डिलीट कर लिया हैं। फरहान ने अपने फैंस को इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘सुप्रभात। आपको सूचित करता हूं कि मैंने अपना फेसबुक अकाउंट हमेशा के लिए हटा लिया है। बहरहाल, सत्यापित ‘फरहान अख्तर लाइव पेज’ अब भी सक्रिय है।’’

फरहान ने ऐसे समय में अपना फेसबुक अकाउंट हटाया है जब इस दावे पर फेसबुक की आलोचना हो रही है कि ब्रिटिश कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका ने इस सोशल साइट के 5 करोड़ सदस्यों से जुड़ी जानकारी का गलत इस्तेमाल किया। हालांकि, फरहान ने फेसबुक से अपना अकाउंट हटाने का कोई कारण नहीं बताया है।

लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि उनका ऑफिशियल फरहान अख्तर लाइव पेज एक्टिव रहेगा। गौरतलब है कि फेसबुक पर चल रहे विवाद के बाद से दुनियाभर में #DeleteFacebook अभियान भी चलाया जा रहा है। अब कहा जा रहा है कि फरहान के बाद कई दूसरी फिल्मी हस्तियां भी फेसबुक से किनारा कर सकती हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement