Thursday, March 28, 2024
Advertisement

मनोरंजन की बड़ी खबरें: सोनू निगम के जन्मदिन से लेकर गुरु रंधावा पर हुए हमले तक की सारी खबरें

Bollywood Latest News 30 July 2019: आज बॉलीवुड की कौन-कौन सी बड़ी खबरें हैं ये सारी जानकारी हम आपको देंगे।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: July 30, 2019 12:42 IST
Bollywood Latest News 30 July 2019- India TV Hindi
Bollywood Latest News 30 July 2019

Bollywood Latest News 30 July 2019: बॉलीवुड मेें आज कौन-कौन सी बड़ी खबरें हैं, ये सारी जानकारी आपको यहां मिलेगी। आज सोनू निगम के जन्मदिन से लेकर रणवीर सिंह के रेड फेरारी वाली तस्वीर तक की खबरे हैं। वहीं सेक्रेड गेम्स का नया प्रोमो भी सामने आया है। शुरुआत करते हैं सोनू निगम के जन्मदिन की खबर से...

सोनू निगम मना रहे हैं अपना 46वां जन्मदिन

सोनू निगम... एक ऐसा नाम जिसने ना जाने कितने बड़े चेहरों को अपनी आवाज दी, बावजूद इसके उनका चेहरा भी हर किसी के दिल में बसा है। एक ऐसा सिंगर जो इतना वर्सेटाइल है कि वो एक साथ ना जाने कितने नए पुराने गानों को मिक्स करके गा सकता है। एक ऐसा शख्स जो एक साथ कई सिंगर की आवाज को मिक्स कर सकता है, जिसकी कॉमिक टाइमिंग ऐसी की कॉमेडियन भी हैरान रह जाएं। एक ही गाने में वो किशोर कुमार बन सकते हैं और उसी गाने की अगली लाइन में वो अरिजीत सिंह बन सकते हैं। एक साथ वो 'मुन्नी बदनाम' और 'बाबुल तेरा नैहर...' को मिक्स कर सकते हैं।

रेड फेरारी के साथ रेड कपड़ों में नजर आए रणवीर सिंह, लेकिन बॉलीवुड के लोगों ने ही उड़ाया मजाक

रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह ने लाल रंग की ड्रेस पहनी है और वो लाल फेरारी के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है। 

कनाडा में गुरु रंधावा पर हुआ हमला, चेहरे से खून पोंछते नजर आए सिंगर

मशहूर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा (Guru Randhawa) पर कनाडा के वेंकुवर में हमला हुआ है। हमला करने वाले शख्स के बारे में अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन गुरु रंधावा को गहरी चोट आई है। हालांकि वो खतरे से बाहर हैं। उनके बारे में उनके दोस्त और पंजाबी सिंगर प्रीत हरपाल सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है। प्रीत ने हमले की कड़ी निंदा की है। प्रीत हरपाल ने पोस्ट में लिखा है- मैं गुरु को बहुत पहले से जानता हूं वो सच्चा इंसान है। वो दूसरों की इज्जत करता है।

Sacred Games 2 का नया टीजर हुआ रिलीज

मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 (Sacred Games 2) 15 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी। पहला भाग जहां खत्म हुआ था वहीं से दूसरा भाग शुरू होगा। एपिसोड 1 में हमने देखा था कि गणेश गायतोंडे (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) सरताज सिंह (सैफ अली खान) को फोन करके कहता है कि उसके पास मुंबई को बचाने के लिए 25 दिन हैं। अब लोगों को बस 15 अगस्त का इंतजार है। वहीं मेकर्स भी दर्शकों के उत्साह को बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। ट्रेलर के बाद अब एक और टीजर्स मेकर्स ने रिलीज किया है। जिसमें गणेश गायतोंडे से पूछा जाता है- भगवान को मानते हो?

Also Read:

Birthday Special: अब ऐसी दिखती हैं 'राम तेरी गंगा मैली' की मंदाकिनी, कभी अपनी बोल्ड अदाओं से बनाया था दीवाना

Nach Baliye 9: क्या इस हफ्ते कीथ और रोशेल हो जाएंगे सलमान खान के शो से बाहर?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 30 July: कार्तिक-नायरा के बेटे कायरव को है गंभीर बीमारी

Latest Bollywood News

Related Video

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement