Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

तमिल स्टार विशाल कृष्णा और अनिशा अला ने की सगाई, जल्द ही बंधेगे शादी के बंधन में

सोशल मीडिया पर तमिल एक्टर विशाल कृष्णा और एक्ट्रेस अनिशा अला ने दी अपनी सगाई की जानकारी

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: January 17, 2019 13:54 IST
vishal krishna and anisha alla- India TV Hindi
एक्टर विशाल कृष्णा और एक्ट्रेस अनिशा अला की सगाई

साउथ इंडियन फिल्म के स्टार एक्टर विशाल कृष्णा और एक्ट्रेस अनिशा अला की सगाई हो गई है। 38 वर्षीय तमिल एक्टर विशाल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इन दोनों ने सोशल मीडिया पर प्यार भरे शब्दों में अपने रिश्ते की जानकारी दी है। ये दोनों एक-दूसरे का साथ पाकर बेहद खुश हैं।

अनिशा ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते के बारे में सभी को धन्यवाद करते हुए कहा कि ''जल्द ही मेरी एक नई यात्रा शुरू होगी। मैं अपने सभी सपनों, लक्ष्यों और आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहूंगी।'' अनिशा के इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें बहुत सी शुभकामनाएं दी।  

इसके बाद विशाल ने भी प्यार भरे शब्दों में अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी सगाई की जानकारी देते हुए कहा कि "हां खुश, बहुत खुश। उसका नाम अनीशा अला है। और हां, उसने 'हां' कहा। और इसकी पुष्टि हो गई। ये मेरे जीवन का सबसे बड़ा कदम है। जल्द ही शादी की तारीख की घोषणा की जाएगी।" इसके साथ ही विशाल ने अनीशा के साथ दो तस्वीरें भी साझा कीं।  

जैसे ही सगाई की पुष्टि सोशल मीडिया पर हुई, वैसे ही वायरल हो गई। बता दें, अनिशा अला भी एक अभिनेत्री हैं, जो तमिल की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अनिशा 'पेली चुपुलु' और 'अर्जुन रेड्डी' फिल्म में नजर आ चुकी हैं। वहीं विशाल जीके रेड्डी के बेटे हैं जो 'थीमिरू', 'सैलूट' और 'वेदी' जैसी फिल्म कर चुके हैं। विशाल आखिरी बार फिल्म 'संदकोजी 2' में दिखे थे। अनिशा अला हैदराबाद के एक मशहूर बिजमेनमैन विशाल रेड्डी की बेटी हैं। अनिशा और विशाल दोनों ही इस रिश्ते से बेहद खुश हैं और दोनों के साथ परिवार का प्यार और आशिर्वाद शामिल है।  

यहां देखें अन्य खबरें-

कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' फंसी विवादों में, करणी सेना ने उठाए सवाल 

राकेश शर्मा की बायोपिक 'सारे जहां से अच्छा' में नजर आएंगे शाहरुख खान, राइटर ने किया कंफर्म 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement