Friday, March 29, 2024
Advertisement

इमरान हाशमी ने राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया

'चीट इंडिया' में इमरान के साथ अभिनेत्री श्रेया धन्वंतरि महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। 

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: November 11, 2018 14:50 IST
emran hashmi  - India TV Hindi
Image Source : TWITTER emran hashmi  

मुंबई: अभिनेता इमरान हाशमी ने रविवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के मौके पर शिक्षा की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि यह देश की रीढ़ की हड्डी है। इमरान की अगली फिल्म 'चीट इंडिया' शिक्षा प्रणाली के बारे में है। उन्होंने इस दिन को मनाने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया।

इमरान (39) ने एक छोटे से वीडियो क्लिप को साझा करते हुए लिखा, "देश की शिक्षा प्रणाली उसकी रीढ़ होती है। 'चीट इंडिया' की टीम राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मना रही है।" साल 2008 से 11 नवंबर को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के मौके पर मनाया जाता है। 

'चीट इंडिया' में इमरान के साथ अभिनेत्री श्रेया धन्वंतरि महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement