Thursday, April 25, 2024
Advertisement

Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Box Office Day 2: सोनम कपूर-राजकुमार राव की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने दूसरे दिन कमाए इतने

Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Box Office collection Day 2: शैली चोपड़ा धर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को समीक्षकों की प्रतिक्रिया तो अच्छी मिली है, लेकिन फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: February 03, 2019 20:19 IST
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Box Office collection Day 2- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Box Office collection Day 2

Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Box Office collection Day 2: शैली चोपड़ा धर की फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को समीक्षकों की प्रतिक्रिया तो अच्छी मिली है, लेकिन फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। फिल्म में लेस्बियन लव को दिखाया गया है। फिल्म में सोनम कपूर, राजकुमार राव, अनिल कपूर, जूही चावला हैं। फिल्म ने पहले दिन 3.30 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा- ''एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा की कमाई में दूसरे दिन बढ़ोत्तरी हुई। हालांकि दूसरे दिन ज्यादा कमाई होनी चाहिए थी क्योंकि पहले दिन कमाई कम हुई थी... शुक्रवार- 3.30 करोड़ रुपये, शनिवार- 4.65 करोड़ रुपये। कुल- 7.95 करोड़ रुपये।''

'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' 1 फरवरी को रिलीज़ हुई थी। फिल्म को कंगना रनौत की 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और विक्की कौशल की 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से कड़ी टक्कर मिल रही है।

Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Movie Review

होमोसेक्सुएलिटी के मुद्दे पर बनी 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' ऐसी फिल्म है, जिसे आप मिस नहीं कर सकते। फिल्म की कहानी तो एकदम सिंपल है, लेकिन फिल्म देखते समय एक भी ऐसा पल नहीं आएगा, जब आपको बोरियत महसूस होगी। फिल्म में अच्छे गाने, कॉमेडी, इमोशन्स सब कुछ हैं। प्रोड्यूसर विधु विनोद चोपड़ा की बहन शैली चोपड़ा धर ने बतौर डायरेक्टर इस फिल्म से अपना डेब्यू किया है और वह इसमें खरी भी उतरती हैं। होमोसेक्सुएलिटी जैसे मुद्दे को फिल्म में 'ज्यादा गंभीरता' से ना दिखाकर शैली ने अच्छा काम किया है। ऐसा ज़रूरी नहीं है कि ऐसे विषयों पर बनी फिल्में बहुत सीरियस हों या उसमें इमोशंस की भरमार हो।

Also Read:

Kapil Sharma Reception Delhi: कपिल-गिन्नी ने दिल्ली में दिया तीसरा रिसेप्शन, देखें पहली तस्वीर

इंडिया टीवी कॉन्क्लेव में सुनील ग्रोवर से रजत शर्मा ने कहा...

TV Ka Dum: शाहरुख खान ने बताया कैसे शुरू हुआ उनका सिग्नेचर स्टेप, देखें Video

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement