Thursday, March 28, 2024
Advertisement

शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान के साथ किया रावण दहन, राज कुंद्रा बने राम

शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह अपने पति राज कुंद्रा और बेटे वियान के साथ रावण दहन करती नजर आ रही हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: October 09, 2019 10:49 IST
shilpa shetty dussehra Celebration- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM shilpa shetty dussehra Celebration

बीते दिन देशभर में दशहरा का त्यौहार मनाया गया था। बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज दशहरा को लेकर बहुत उत्साहित थे। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर दशहरे की बधाई भी दी। दशहरे के अवसर पर शिल्पा शेट्टी ने अपने परिवार के साथ रावण दहन किया था। रावण दहन की वीडियो शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

शिल्पा शेट्टी ने शेयर की वीडियो में वह अपने बेटे वियान और पति राज कुंद्रा के साथ रावण दहन कर रही हैं। कई प्रयास करने के बाद राज कुंद्रा रावण का दहन कर पाए। वीडियो शेयर करत हुए शिल्पा ने लिखा- कई नाकाम प्रयासों के बाद मेरे राम राज कुंद्रा ने घर पर कागजों से बने रावण को हरा दिया। आप सभी को दशहरा की शुभकामनाएं। ये त्यौहार आपके जीवन से सारी बुराईयां और नेगेटिविटी को दूर ले जाए और प्यार सफलता से भर दे।

शिल्पा शेट्टी ने हर त्यौहार की तरह दशहरा को भी बहुत ही धूमधाम से मनाया। शिल्पा ने नवरात्रों में कन्याओं को खाना खिलाते हुए फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। वह फिल्म 'निकम्मा' ने वापसी कर रही हैं। शिल्पा 13 साल बाद फिल्मों में नजर आएंगी।

Also Read:

कटरीना कैफ ने शेयर की फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के किरदार की तस्वीर

Box Office collection Day 7: तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ रही है ऋतिक रोशन की 'वॉर', जानें Sye Raa Narasimha Reddy और War की कमाई

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement