Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया नजर आएंगी वेब सीरीज 'शेफ' में, राजीव खंडेलवाल भी होंगे साथ!

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया जल्द एकता कपूर के वेब सीरीज 'शेफ' से अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: October 20, 2018 16:12 IST
Divyanka Tripathi Dahiya , Rajeev Khandelwal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Divyanka Tripathi Dahiya , Rajeev Khandelwal

नई दिल्ली: दिव्यांका त्रिपाठी दहिया जल्द एकता कपूर के वेब सीरीज 'शेफ' से अपना डिजिटल डेब्यू करने वाली हैं। यह सीरीज दो शेफ की जिंदगी के ईर्द-गिर्द घूमेगी। दिव्यांका ने यह खबर कुछ महीने पहले ही कंफर्म कर दी थी, लेकिन एकता अभी तक मेल लीड की तलाश में थीं।

अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने सीरीज के लिए राजीव खंडेलवाल को चुना है। राजीव ALT Balaji का एक वेब सीरीज 'हक से' कर चुके हैं।

शेफ एक मैच्योर लव स्टोरी होगी, जिसमें थोड़ी कॉमेडी भी होगी। शो इस साल के अंत तक लॉन्च हो सकता है। इसे पॉपुलर लेखिका जया मिश्रा ने लिखा है। दिव्यांका फिलहाल 'ये है मोहब्बतें' में बिजी हैं।

राजीव अंतिम बार जी टीवी के शो Juzz Baatt में नजर आए थे, जो बहुत पॉपुलर हुआ था। शो में कई एक्टर्स ने अपनी निजी जिंदगी के राज खोले थे। दिव्यांका भी शो की गेस्ट थीं।

Also Read:

बड़े अच्छे लगते हैं' फेम साक्षी तंवर ने गोद ली बेबी गर्ल, देखें तस्वीर

ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहिना सिंह ने की सीक्रेट सगाई, देखें Photo

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement