Friday, March 29, 2024
Advertisement

दिलीप कुमार ने 97वें जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए फैन्स को कहा- शुक्रिया

आज बॉलीवुड के महान एक्टर दिलीप कुमार अपना 97वें जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन पर फैन्स को बधाईयों के लिए शुक्रिया कहा है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: December 11, 2019 16:28 IST
dilip kumar- India TV Hindi
दिलीप कुमार

बॉलीवुड के ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार आज अपना 97वां जन्मजिन मना रहे हैं। दिलीप कुमार के जन्मदिन पर फैन्स ने उन्हें ढेर सारी बधाईयां दी हैं। फैन्स का प्यार देखकर वह बेहद खुश हुए और उन्होंने ट्वीट करके उन्हें शुक्रिया कहा है।

दिलीप कुमार ने अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा- 97वें जन्मदिन पर बीती रात से कॉल मैसेज आ रहे हैं। उसके लिए सभी का शुक्रिया। सेलिब्रेशन महत्वपूर्ण नहीं है मगर हमेशा आपका प्यार स्नेह और प्रार्थना मेरी आँखों में आंसू ले आते हैं। फोटो में दिलीप कुमार सोफे पर आराम करते नजर आ रहे हैं। 

बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार को जन्मदिन की बधाई दी हैं। वरुण धवन ने दिलीप कुमार की फोटो शेयर करते हुए लिखा- प्यार करने वाले दिग्गज दिलीप कुमार साहब को जन्मदिन की शुभकामनाएं। इस दिन 97 साल पहले प्रतिभा का जन्म हुआ था।

बढ़ती उम्र के साथ कभी-कभी दिलीप कुमार की तबीयत खराब हो जाती है। उनके फैन्स हमेशा उनके अच्छे स्वास्थ्य की दुआ करते हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement