Friday, April 26, 2024
Advertisement

मशहूर सीरियल ‘दिल मिल गए’ के अभिनेता की मौत, महज 26 साल की उम्र में निधन

टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' से मशहूर हुए अभिनेता करण परांजपे का महज 26 साल की उम्र में निधन हो गया। 25 मार्च को देर रात उनका निधन हो गया। उनकी मां ने सुबह उन्हें मृत पाया। खबरों के मुताबिक करण को नींद में ही हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से उनकी मौत हो गयी।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: March 28, 2018 9:05 IST
करण - India TV Hindi
करण 

नई दिल्‍ली: टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' से मशहूर हुए अभिनेता करण परांजपे का महज 26 साल की उम्र में निधन हो गया। 25 मार्च को देर रात उनका निधन हो गया। उनकी मां ने सुबह उन्हें मृत पाया। खबरों के मुताबिक करण को नींद में ही हार्ट अटैक आया जिसकी वजह से उनकी मौत हो गयी। करण ने सीरियल दिल मिल गए में जिग्नेश का रोल प्ले किया था। उनकी मौत से उनके परिवार के साथ टीवी इंडस्ट्री भी सदमे में है।

दिल मिल गए में करण के साथ काम कर चुके अभिनेता करण वाही ने सोशल मीडिया पर करण की मौत की खबर साझा की और उनकी मौत पर दुख जाहिर किया। करण ने लिखा कि प्रिय जिग्स तुम बहुत याद आओगे।

करण परांजपे अपने माता-पिता की एकलौती संतान थे। उन्होंने 'दिल मिल गए' शो के अलावा टीवी के पॉपुलर शो 'संजीवनी' में भी काम किया था। फैंस ने उन्हें 'दिल मिल गए' के जिग्‍नेश के अवतार को काफी पसंद किया था। करण न सिर्फ एक्टिंग में बल्कि दूसरे कामों में भी माहिर थे। कई शो में उन्होंने बतौर क्रिएटिव हेड काम किया था।

26 की उम्र में इस तरह उनका जाना उनकी फैमिली को काफी उदास कर रहा है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement