Friday, March 29, 2024
Advertisement

रणवीर सिंह से शादी के लिए दीपिका पादुकोण ने रिमूव कराया रणबीर कपूर के नाम का टैटू?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बैंगलोर पहुंच चुके हैं। कल दोनों का वहां रिसेप्शन होगा, जहां दीपिका के रिलेटिव्स शामिल होंगे।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: November 21, 2018 17:49 IST
DeepVeer- India TV Hindi
DeepVeer

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने ब्वॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से शादी कर ली है। दोनों ने 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी कर ली। दोनों की यह शादी कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से हुई। दीपिका आज अपने पति रणवीर के साथ रिसेप्शन के लिए बैंगलोर रवाना हुईं। इस मौके पर दीपिका ने क्रीम कलर का सूट पहना था वहीं रणवीर ने वाइट कुर्ता पैजामा पहना था। इस तस्वीर के साथ जो एक और खास बात देखने को मिली वो यह कि दीपिका के गर्दन में बना आरके का टैटू नदारद था।

दीपिका ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के लिए यह टैटू बनवाया था, ब्रेकअप के बाद भी दीपिका ने यह टैटू रिमूव नहीं कराया। लेकिन अब लगता है रणवीर से शादी करने से पहले दीपिका ने यह टैटू हटवा दिया है। आज मुंबई एयरपोर्ट पर दीपिका की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें एक्ट्रेस बिना टैटू के नजर आ रही हैं। हालांकि दीपिका पहले भी कई बार बिना टैटू के नजर आ चुकी हैं लेकिन तब वो मेकअप के जरिए वो टैटू ढंकती थीं। लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि उन्होंने हमेशा के लिए यह टैटू मिटवा दिया है।

दीपिका और रणवीर बैंगलोर में हैं, कल दोनों का रिसेप्शन होगा। यह रिसेप्शन दीपिका के मम्मी-पापा की तरफ से है। जिसमें दीपिका के रिश्तेदार, साउथ एक्टर्स और स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी के पहुंचने की संभावना है।

दीपिका और रणवीर ने आज अपनी मेहंदी सेरमनी और दोनों शादियों की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को देखकर आपका भी शादी करने का मन करने लगेगा। देखिए...

बॉलीवु़ड से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Also Read:

रिसेप्शन के लिए बैंगलुरू रवाना हुए रणवीर-दीपिका, नई दुल्हन के गले में दिखा 20 लाख का मंगलसूत्र

कन्हैया कुमार के जीवन पर बनने जा रही है 'वेब सीरीज'

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement