Friday, March 29, 2024
Advertisement

रणवीर सिंह की फिल्म 83 में दीपिका पादुकोण भी आएंगी नजर, शेयर किया फोटो

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 में दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। रणवीर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके इस बात की जानकारी दी।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: June 12, 2019 10:40 IST
Deepika padukone joins 83 squad- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Deepika padukone joins 83 squad

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 83 की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस समय फिल्म की शूटिंग इंग्लैंड में चल रही है। यह फिल्म कपिल देव की बायोपिक है। 83 में 1983 में जीते वर्ल्ड कप के पलों को एक बार फिर जीते हुए दिखाया जाने वाला है। फिल्म को अब दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) ने भी ज्वाइन कर लिया है। दीपिका के ऑफिशियली 83 की टीम को ज्वाइन करने की पुष्टि खुद रणवीर ने की है।

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर दीपिका, कबीर खान और अपनी एक फोटो शेयर की है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हर सितारे की सब मुस्कुरा रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने 83 के स्क्वाड को ज्वाइन किया। फिल्म में दीपिका कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं।

जब 83 की शूटिंग के लिए टीम रवाना हुई थी उस दौरान रणवीर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी। जिसमें सभी लोग ब्लैक सूट पहनें सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। रणवीर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- Kapil's Devils।

फिल्म '83' का पहला लुक रिलीज के ठीक एक साल पहले रिलीज किया गया है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ हार्डी संधू, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, चिराग पाटिल, ताहिर भासिन, एमी विर्क और साहिल खट्टर अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा ने 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग की पूरी, फोटो शेयर करते हुए लिखा इमोशनल पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा के घुटने में लगी चोट, सामने आई तस्वीरें

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement