Thursday, April 25, 2024
Advertisement

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से कहा 'हाय डैडी' फैंस बोले 'गुड न्यूज' है क्या?

दीपिका ने रणवीर सिंह को लिखा HI Daddie, इतना ही नहीं साथ में बेबी का इमोजी भी था। अब फैंस इस ट्वीट पर  तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। 

India TV Entertainment Desk Edited by: India TV Entertainment Desk
Updated on: August 17, 2019 10:51 IST
Deepika ranveer singh- India TV Hindi
Image Source : GOOGLE Deepika ranveer singh

दीपिका पादुकोण Deepika Padukone और रणवीर सिंह Ranveer Singh बॉलीवुड के क्यूट कपल्स में से एक हैं। शादी के बाद दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग देखकर फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं। लेकिन हाल ही में लाइव चैट के दौरान दीपिका ने जिस नाम से रणवीर सिंह को  पुकारा उसके बाद फैंस पूछ रहे हैं कि क्या इनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। जी हां, फैंस दीपिका से पूछ रहे हैं कि क्या वो प्रेग्नेंट हैं।

दरअसल रणवीर सिंह ने अपने फैंस के साथ एक लाइव चैट रखी थी जिसमें वो फैंस के साथ खुलकर बात कर रहे थे। रणवीर सिंह को चियर अप करने के लिए दीपिका भी लाइव चैट पर आई औऱ उन्होंने लिखा 'Hi Daddie'।  इसके इसके बाद दीपिका की प्रेग्नेंसी के कयास और मजबूत हो गए जब रणवीर सिंह के सबसे अच्छे दोस्तों में शुमार अर्जुन कपूर ने भी ट्वीट किया - baba bhabi gonna give you one.. 

deepveer

Image Source : GOOGLE
deepveer

बस फिर क्या था, इन ट्वीट के बाद दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबरों के साथ फैंस उत्साह में आ गए हैं। मीडिया पर भी रणवीर और दीपिका को लेकर खबरें चल रही हैं। पिछले दिनों कांस फैस्टिवल में भी दीपिका के ड्रेस सेंस को देखकर उनकी प्रेग्नेंसी के कयास लगाए गए थे। हालांकि तब भी दीपिका और रणवीर ने प्रेग्नेंसी की खबरों को अफवाह बताया था। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो ये क्यट सी जोड़ी फिल्म 83 में नजर आने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव और दीपिका कपिल की पत्नी रोमी देव का किरदार निभा रहे हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement