Thursday, April 25, 2024
Advertisement

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शेयर की अपनी शादी की पहली तस्वीरें

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर कर दी है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: November 15, 2018 20:45 IST
Deepika Padukone and Ranveer Singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Deepika Padukone and Ranveer Singh

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर कर दी है। उन्होंने 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज से और 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से शादी की। उन्होंने दोनों ही शादियों की तस्वीरें शेयर की हैं।

सिंधी रीति-रिवाज से हुई शादी में दीपिका लाल लहंगे में नजर आ रही हैं। रणवीर ने भी लाल रंग की शेरवानी पहनी है। वहीं कोंकणी रीति-रिवाज से हुई शादी में रणवीर वाइट शेरवानी और दीपिका गोल्डन और लाल रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं।

दोनों इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे। शादी में दोनों परिवार के कुछ करीबी ही शामिल हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 17 नवंबर तक लेक कोमो में रहेंगे। उसके बाद 21 नवंबर को बंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी होगी।

कुछ समय पहले रणवीर की बारात ले जाते हुए तस्वीर वायरल हुई थी। साथ ही शादी के वैन्यू का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

बुधवार को कोंकणी रीति-रिवाज से हुई शादी की भी कई तस्वीरें वायरल हुई हैं। शादी का थीम वाइट और गोल्डन था।

दोनों ही शादियों में दीपिका और रणवीर ने सब्यसाची मुखर्जी का आउटफिट पहना था। सब्यसाची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी उनकी तस्वीरें शेयर की हैं।

(दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की दूसरी खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

Also Read:

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को फराह खान ने दिया शादी का अनोखा तोहफा

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी सिर्फ भारत में ही नहीं पाकिस्तान में भी कर रही है ट्रेंड

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement