Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

करोड़ों में है दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की स्टनिंग इंगेजमेंट रिंग

दीपिका और रणवीर दोनों की ही इंगेजमेंट रिंग की तस्वीरें सामने आ गई हैं, जानिए इन रिंग्स की कीमत के बारे में।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: November 16, 2018 11:15 IST
Deepika Ranveer- India TV Hindi
Deepika Ranveer

मुंबई: बॉलीवुड की स्टनिंग एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने मिस्टर राइट के साथ 7 फेरे ले लिए हैं। रणवीर और दीपिका अब ऑफिशियली पति पत्नी बन चुके हैं। दोनों की शादी कोंकणी और सिंधी दोनों ही रीति रिवाजों से हुई है। इटली के लेक कोमो में दोनों की शादी हुई। जब से दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरें आई हैं फैंस दीवाने बने फिर रहे हैं। हर जगह उनकी तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। 

तस्वीरों के साथ लोगों की नजर उनके जूलरी और कपड़ों पर भी गई। इन तस्वीरों में दीप और वीर की सगाई की अंगूठी भी नजर आ रही है। दीपिका की डायमंड रिंग स्कवेयर शेप में है। इस रिंग का मॉडल बिल्कुल अलग है। आमतौर में अंगूठियों का शेप गोल डिजाइन में होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका की इस इंगेजमेंट रिंग की कीमत 1.3 करोड़ से 2.7 करोड़ तक की है। दीपिका ने अपनी सारी उंगलियों में रिंग पहन रखी है, सारी ही अंगूठियां बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दीपिका का ब्राइडल कलेक्श बहुत खास है, वो काफी खूबसूरत लग रही हैं, उनकी चुनरी भी काफी आकर्षक है, चुनरी में सौभाग्यवती भव: लिखा नजर आ रहा है।

सिंधी शादी वाली तस्वीर में रणवीर सिंह की भी इंगेजमेंट रिंग नजर आ रही है। रणवीर की अंगूठी की कीमत का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

Deepika Ranveer

Deepika Ranveer

दोनों ही तस्वीरों में रणवीर काफी खुश नजर आ रहे हैं, फैंस को दीपिका और रणवीर की शादी की दूसरी तस्वीरों का भी इंतजार है जिसमें उनका पूरा लुक दिखाई दे।

Also Read:

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शेयर की अपनी शादी की पहली तस्वीरें

सपना चौधरी को लड़कों ने किया परेशान, कार से उतारकर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement