Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

Darbar Motion Poster Release: 'दरबार' का मोशन पोस्टर रिलीज, सलमान बोले- फुल मोशन में सुपरस्टार रजनीकांत

सलमान खान और कमल हसन ने अपने सोशल मीडिया से सुपरस्टार रजनीकांत का मोशन पोस्टर रिलीज किया।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: November 07, 2019 19:11 IST
Rajnikant darbar- India TV Hindi
Rajnikant darbar

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'दरबार' जल्द ही रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म सुर्खियों में छाई हुई है क्योंकि इस फिल्म में साउथ के स्टार रजनीकांत के अलावा कमल हसन भी है। अब इस फिल्म के मोशन पोस्टर रिलीज हो गए है।  सलमान खान और कमल हसन ने अपने सोशल मीडिया से सुपरस्टार रजनीकांत का मोशन पोस्टर रिलीज किया। 

 
जहां सलमान खान से दरबार को मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा, 'सिर्फ एक सुपरस्टार को नहीं शुभकामनाएं .. सिर्फ सुपरस्टार!  फुल मोशन में में रजनी गुरू'

वहीं कमल हसन ने अपने जन्मदिन वाले दिन रजनीकांत का यह पोस्टर शेयर करके बधाई दी। 

आपको बता दें कि रजनीकांत इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर का दमदार किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वह 27 साल बाद पुलिस की वर्दी पहने हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि 'दरबार' रजनीकांत की 167वीं फिल्म है। उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

Bala Box office Prediction: आयुष्मान खुराना, यामी और भूमि की फिल्म 'बाला' पहले दिन करेगी इतने करोड़ की कमाई 

सलमान खान का हिंदी में मोशन पोस्टर होगा। वहीं मोहनलाल का तमिल और कमल हासन तेलगु भाषाओं में 'दरबार' का मोशन पोस्टर रिलीज होगा। 

फिल्म 'दरबार' में रजनीकांत के अलावा नयनतारा, योगी बाबू, थोमस, प्रतीक बब्बर और सुनील शेट्टी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म की पूरी शूटिंग मुंबई और महाराष्ट्र में हुई है। यह फिल्म 15 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement