Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

चंबल के डाकू मलखान सिंह ने दी अक्षय कुमार को धमकी, पृथ्वीराज के तथ्यों से छेड़छाड़ पड़ेगी महंगी

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'पृथ्वीराज' के तथ्यों से छेड़छाड़ करने पर डाकू मलखान सिंह ने अक्षय को धमकी दी है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: September 26, 2019 11:40 IST
Akshay kumar- India TV Hindi
Akshay kumar

अक्षय कुमार की हर साल 3-4 फिल्में रिलीज होती हैं। 2020 में उनकी कौन-सी फिल्में आने वाली हैं इस बारे में अभी से पता चल गया है। 2020 में दिवाली के मौके पर अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज रिलीज होगी। मगर अभी फिल्म की शूटिंग शुरू हुई नहीं और मुश्किलें पहले आ गई हैं। चंबल के डाकू मलखान सिंह ने अक्षय कुमार को फिल्म पृथ्वीराज में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ ना करने की धमकी दी है।

अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज चौहान पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। मलखान सिंह के मुताबिक उनके पूर्वज खेत सिंह पृथ्वीराज चौहान के दरबार के मुख्य लोगों में से एक हैं। फिल्म में खेत सिंह के किरदार को शामिल किया जाए। मलखान सिंह का कहना है कि अगर अक्षय कुमार ने तथ्यों से छेड़छाड़ की तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मलखान सिंह ने एक प्राइवेट प्रोग्राम में कहा- फिल्म बनाने से पहले अक्षय कुमार को उनसे मिलना चाहिए और ऐतिहासिक तथ्यों के बारे में बात करें। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की फिल्म दिवाली पर हाउसफुल 4 रिलीज हो रही है। उसके बाद उनकी फिल्म गुड न्यूज आएगी। अगले साल अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी, बच्चन पांडे और लक्ष्मी बॉम्ब रिलीज होगी।

Also Read:

हाउसफुल 4 का एक और पोस्टर हुआ रिलीज, दोनों पीढ़ियां एक साथ आईं नजर

Sye Raa Narsimha Reddy Second Trailer Out: चिरंजीवी, रामचरण और अमिताभ बच्चन की फिल्म का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement