Friday, April 26, 2024
Advertisement

क्रिटिक्स चॉइस फिल्म अवार्ड्स में कंटेंट फिल्मों का बोलबाला!

आलिया भट्ट को राज़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला और विनीत कुमार सिंह को फ़िल्म मुक्काबाज़ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: April 22, 2019 19:04 IST
क्रिटिक्स चॉइस फिल्म...- India TV Hindi
क्रिटिक्स चॉइस फिल्म अवार्ड्स

मुंबई: सबसे प्रतीक्षित पुरस्कार समारोहों में से एक, क्रिटिक्स चॉइस फिल्म अवार्ड्स ने उद्योग में सबसे बड़े नामों में से कुछ की उपस्थिति में, पहली बार फीचर फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा कर दी है और इस समारोह में न केवल कंटेंट फिल्मों का बोलबाला रहा बल्कि फिल्म निर्माण की कला को भी सम्मानित किया गया है।

विस्टास मीडिया कैपिटल के साथ मिलकर फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड और मोशन कंटेंट ग्रुप का एक संयुक्त उद्यम, क्रिटिक्स चॉइस फिल्म अवार्ड्स ने कुछ सबसे कमतर फिल्मों पर रोशनी डालनी की कोशिश की है, जो अक्सर व्यावसायिक कारणों की वजह से दर्शकों के बीच जगह नहीं बना पाती है।

इस पुरस्कार समारोह में अंधाधुन और तुम्बाड जैसी फिल्में सर्वोच्च उपलब्धि अपने नाम करने में सफल रही हैं।

आलिया भट्ट को राज़ी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला और विनीत कुमार सिंह को फ़िल्म मुक्काबाज़ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

क्षेत्रीय सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के विजेता:

1. परियेरूम पेरुमल ने सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का ख़िताब जीता

2. लेथ जोशी ने सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म का ख़िताब जीता

3. C/o कंचारापालम ने सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म का ख़िताब जीता

4. रेवा ने सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म का ख़िताब जीता

5. पुपा ने सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म का ख़िताब जीता

6. ऑनडाला ईराडाला ने सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म का ख़िताब जीता

7. ई.  मा. यौ ने  सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म का ख़िताब जीता

विभिन्न बोली और भाषाओं में फिल्मों को स्वीकार करने और उनकी सराहना करने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार के बाद, क्रिटिक्स चॉइस फिल्म अवार्ड्स में पहला अवार्ड्स है।

राष्ट्र के सबसे विश्वसनीय और समावेशी पुरस्कारों का लक्ष्य रखते हुए, क्रिटिक्स च्वाइस फिल्म अवार्ड्स दृढ़ता और समर्पण और नवाचार के प्रयासों और परिणामों का सम्मान करने के लिए व्यावसायिक सफलता और लोकप्रियता से ऊपर उठकर खुद को निर्धारित करता है।

पुरस्कारों में न्यायपूर्ण और निष्पक्ष क्रिटिक्स समुदाय में अनुपमा चोपड़ा और राजीव मसंद जैसे उद्योग के सबसे प्रसिद्ध नाम शामिल हैं, यह दोनों उन चुनिंदा वरिष्ठतम पत्रकारों में से है जो अपने अनुभव को गर्व से अपने साथ ले कर चलते हैं।

Also Read:

सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म 'भारत' का ट्रेलर आउट, दिखी एक मिडिल क्लास इंसान की पूरी कहानी

AndhaDhun Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म ने चीन में की 300 Cr से ज्यादा की कमाई

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने परिवार के साथ मनाया ईस्टर, देखें Photos

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement