Friday, April 26, 2024
Advertisement

Box Office Collection Kabir Singh Day 3: शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने लगाई बॉक्स ऑफिस पर आग

Box Office Collection Kabir Singh Day 3: शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: June 24, 2019 12:42 IST
Box Office Collection Kabir Singh Day 3- India TV Hindi
Image Source : Box Office Collection Kabir Singh Day 3

Box Office Collection Kabir Singh Day 3: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा अडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म कबीर सिंह (Kabir singh) की कमाई लगातार बढ़ रही है। फिल्म ने पहले दिन शानदार 20 करोड़ की कमाई की थी, दूसरे दिन यह कमाई बढ़कर 22.71 करोड़ हो गई थी। अब फिल्म ने तीसरे दिन भी शानदार कमाई की है। शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने रविवार के दिन 27.91 करोड़ की कमाई करके बॉक्स ऑफिस में आग लगा दी। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 70.83 करोड़ हो गया है।

शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी की फिल्म पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हो रही है। फिल्म के हीरो कबीर सिंह के कैरेक्टर पर लोग सवाल उठा रहे हैं। उसका अपनी गर्लफ्रेंड और मेड आदि के साथ जो व्यवहार है वो लोगों को हजम नहीं हो रहा है। लोग इस फिल्म को घोर महिला विरोधी बता रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस फिल्म के किरदार को महज एक किरदार की तरह देखने को कह रहे हैं। लोगों का कहना है कि कबीर सिंह एक आम लड़का है जो एंगर मैनेजमेंट से जूझ रहा है। ऐसे में उसे जज करना ठीक नहीं है।

खैर फिल्म की कमाई तो यही बता रही है कि फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी। बता दें, यह फिल्म तेलुगू की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है। फिल्म का निर्देशन संदीप वी रेड्डी ने किया है।

Also Read:

'तमिल रॉकर्स' ने लीक की शाहिद- कियारा की 'कबीर सिंह', फिल्म की कमाई पर पड़ सकता है असर

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement