Friday, April 19, 2024
Advertisement

Box Office Collection: जानिए अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' ने पहले दिन कितनी कमाई की

अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज था। इसका असर फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन पर भी देखने को मिला।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: August 12, 2017 12:21 IST
toilet ek prem katha- India TV Hindi
Image Source : PTI toilet ek prem katha

नई दिल्ली: अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' कल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज था। इसका असर फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन पर भी देखने को मिला। फिल्म स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित है और खुले में शौच की समस्या की ओर हमारा ध्यान केंद्रित करती है। समीक्षकों ने भी फिल्म को सराहा है और दर्शकों को भी फिल्म देखने में खूब मजा है। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो पहले दिन फिल्म ने 13 करोड़ 10 लाख का बिजनेस किया।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके फिल्म की कमाई की जानकारी दी।

ट्रेड पंडितों का कहना है कि फिल्म की कमाई आने वाले शनिवार और रविवार को तो बढ़ेगी ही साथ ही, स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी की छुट्टी का भी फायदा फिल्म को मिलेगा। उम्मीद की जा रही है कि पहले वीकेंड तक फिल्म 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

2017 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’ है। ट्यूबलाइट ने 21 करोड़ 15 लाख की ओपनिंग की थी। इसके बाद दूसरे नंबर पर रईस है जिसने 20 करोड़ 42 लाख की ओपनिंग दी थी। हैरी मेट सेजल तीसरे नंबर पर है जिसने 15 करोड़ 25 लाख की ओपनिंग की थी। वरुण धवन की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया ने पहले दिन 12 करोड़ 25 लाख की कमाई की थी। वहीं ऋतिक रौशन की फिल्म काबिल ने 10 करोड़ 43 लाख की ओपनिंग की थी। अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड ने पहले दिन 10 करोड़ 27 लाख की कमाई की थी।

'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' में अक्षय के साथ भूमि पेडनेकर लीड रोल में हैं।

फिल्म समीक्षा- टॉयलेट एक प्रेम कथा

खुले में शौच से बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव पर बोले अक्षय

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement