Saturday, April 20, 2024
Advertisement

बॉलीवुड कलाकारों ने सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की बधाई दी

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के 46वें जन्मदिवस के मौके पर बुधवार को लता मंगेशकर, अनिल कपूर और शाहिद कपूर जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें 'दिग्गजों का दिग्गज' कहकर संबोधित किया।  

IANS Written by: IANS
Published on: April 24, 2019 22:41 IST
sachin tendulakar- India TV Hindi
Image Source : AP sachin tendulakar

मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के 46वें जन्मदिवस के मौके पर बुधवार को लता मंगेशकर, अनिल कपूर और शाहिद कपूर जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें 'दिग्गजों का दिग्गज' कहकर संबोधित किया।

मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर तेंदुलकर को बधाई देने के लिए सभी ने ट्वीट किया जो कुछ इस प्रकार है : 

लता मंगेशकर : नमस्कार सचिन तेंदुलकर। आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं और आशीर्वाद। ईश्वर आपको हमेशा खुश रखे।

अनिल कपूर : उस शख्स को जन्मदिवस की ढेर सारी बधाइयां जो आज भी लाखों लोगों को प्रेरित कर रहा है। आप लेजंड थे और हमेशा रहेंगे..सचिन आपके लिए हमेशा सम्मान और श्रद्धा रहेगी।

शाहिद कपूर : दिग्गजों के दिग्गज को जन्मदिन की बधाई।

साकिब सलीम : हैप्पी बर्थडे गॉड जी।

अभिषेक बच्चन : सबसे महान सचिन को जन्मदिन की बधाई।

रितेश देशमुख : सबसे ज्यादा प्यार किए जाने वाले को जन्मदिन की बधाई। सचिन को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। खुशी, प्यार और अच्छी सेहत।

हुमा कुरैशी : अपनी तरह के अनूठे सचिन को जन्मदिन की बधाई।

मधुर भंडारकर : मास्टर ब्लास्टर सचिन को हैप्पी बर्थडे।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement