Saturday, April 20, 2024
Advertisement

Bollywood Top 5: प्रियंका की शादी से नरगिस के रिलेशनशिप तक, ये हैं बॉलीवुड की टॉप 5 गॉसिप्स

टॉप 5 में राखी सावंत ने भी बनाई है जगह। राखी ने कास्टिंग काउच पर ऐसा बयान दिया है जिसपर हंगामा मच गया है। 

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: May 01, 2018 20:01 IST
बॉलीवुड टॉप 5- India TV Hindi
बॉलीवुड टॉप 5

नई दिल्ली: सबसे पहले शुरुआत करते हैं, अनुष्का शर्मा से जिनका है आज जन्मदिन। अनुष्का शर्मा ने इस खास दिन को और भी खास बनाने के लिए एक होम शेल्टर बनाया है उन पशुओं के लिए जो असहाय हैं। शादी के बाद ये अनुष्का का पहला बर्थडे था, तो पति विराट ने इस खास अंदाज में अनुष्का को बधाई दी।

अगली खबर है प्रियंका चोपड़ा की, प्रियंका एक तस्वीर में हाथ में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही थीं, जिसके बाद कयास लगाने लगे कि प्रियंका ने शादी कर ली है. इसके बाद एक्ट्रेस सभी अफवाहों को खारिज करते हुए ब्रेसलेट की क्लोजअप पिक्चर शेयर की, जिसमें दिख रहा है कि वो मंगलसूत्र नहीं बल्कि नजर सुरक्षा कवच है।

अगली खबर है बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फखरी की। उदय चोपड़ा से ब्रेकअप की खबरों के बाद अब उन्होंने अपने नए रिश्ते का ऐलान कर दिया है। नरगिस ने लॉस एंजल्स के म्यूजिक डायरेक्टर मैट अलोंजो के साथ रिलेशनशिप एक्सेप्ट कर ली है, उन्होंने अपने हाथ पर मैट के नाम का टैटू भी बनवा लिया है।

अगली खबर है बॉक्स ऑफिस की। हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर भारत में शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

टॉप 5 में राखी सावंत ने भी बनाई है जगह। राखी ने कास्टिंग काउच पर ऐसा बयान दिया है जिसपर हंगामा मच गया है। उनका कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में रेप जैसा कुछ नहीं होता है, वहां जो कुछ भी होता है एक्ट्रेस की मर्जी से होता है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement