Friday, April 19, 2024
Advertisement

बॉलीवुड सितारों ने की तुर्की एयरपोर्ट हमले की निंदा

तुर्की के इस्तांबुल के अतातुर्क हवाईअड्डे पर हुए आत्मघाती हमले की बॉलीवुड सितारों ने खूब निंदा की है। रितिक रोशन, अभिषेक बच्चन और हुमा कुरैशी समेत कई बॉलीवुड सितारों ने इस घटना को दुखद बताया।

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Updated on: June 29, 2016 14:05 IST
istanbul- India TV Hindi
istanbul

मुंबई: तुर्की के इस्तांबुल के अतातुर्क हवाईअड्डे पर हुए आत्मघाती हमले की बॉलीवुड सितारों ने खूब निंदा की है। रितिक रोशन, अभिषेक बच्चन और हुमा कुरैशी समेत कई बॉलीवुड सितारों ने इस घटना को दुखद बताते हुए इस्तांबुल के लोगों से विकट परिस्थति में मजबूत रहने और दुनिया से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। अतातुर्क हवाईअड्डे पर हुए तीन आत्मघाती हमलों में 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि 145 से ज्यादा घायल हो गए।

इसे भी पढ़े:-

शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' से बॉलीवुड में एंट्री कर रहीं पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान ने भी इस हमले को सदमा बताया।

अभिनेता रितिक ने ट्वीट किया, "चौंकाने वाली खबर। धर्म के नाम पर मासूमों को मारा गया। हमें आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना होगा।"

वहीं, अभिषेक बच्चन ने इस कठिन वक्त पर इस्तांबुल से मजबूत रहने की अपील की।

अनुपम खेर ने लिखा, "इस्तांबुल हमला आतंकवादियों की कायरता का एक और कृत्य है। मेरी दिली संवेदना पीड़ितों और उनके परिवार वालों के साथ हैं। मैं घायलों के लिए प्राथर्ना करता हूं।"

हुमा ने लिखा, "लोगों को मारना किसी धर्म का हिस्सा नहीं है। इस्तांबुल के लिए दुआ करूंगी।"

मल्लिका शेरावत ने लिखा, "इस्तांबुल में आतंकवादी हमले की खबर से दुखी हूं।"

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने लिखा, "इस्तांबुल हमला कायरतापूर्ण कार्रवाई है। दिवंगत आत्माओं और उनके परिवार वालों के लिए प्रार्थनाएं।"

शेखर कपूर ने लिखा, "एक बार फिर, हिंसा और आंसू। और, अब बस प्रार्थनाएं। दुखद। लोगों को मारना किस तरह किसी भी धर्म का हिस्सा हो सकता है।"

अभिनेत्री लीसा रे ने लिखा, "तुर्की हवाईअड्डे पर हमला और लोगों की मौत, दुखद व परेशान करने वाली खबर है।"

गायक व अभिनेता आयुष्मान खुराना ने लिखा, "इस्तांबुल हमला एक बार फिर से एक यह याद दिलाता है कि हमें इस दुनिया को बदलने के लिए बहुत कुछ करने की जरूरत है। स्थानीय से वैश्विक स्तर पर सुलह।"

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement