Thursday, March 28, 2024
Advertisement

Latest Bollywood News April 27: जोहरा सहगल के जन्मदिन और दबंग 3 के पहले पोस्टर सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जोहरा का जन्म 27 अप्रैल, साल 1912 को सहारनपुर में हुआ था। जोहरा एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, अच्छी कोरियोग्राफर भी रही थीं। साल 2014 में 102 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था। वो एक पारंपरिक मुस्लिम परिवार में जन्मी थीं। 

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: April 27, 2019 10:06 IST
Bollywood news- India TV Hindi
Bollywood news

बॉलीवुड एक्ट्रेस जोहरा का जन्म 27 अप्रैल, साल 1912 को सहारनपुर में हुआ था। जोहरा एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, अच्छी कोरियोग्राफर भी रही थीं। साल 2014 में 102 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था। वो एक पारंपरिक मुस्लिम परिवार में जन्मी थीं। आखिरी बार जोहरा सहगल साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' में नजर आई थीं। साल 2010 में भारत सरकार ने जोहरा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। 

सलमान खान की दबंग 3 की रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की ब्रह्मास्त्र से होगी टक्कर

सलमान खान की मोस्ट अवेटड फिल्म 'दबंग 3' फ्लोर पर है और फिल्म से जुड़े आए दिन कोई ना कोई तस्वीर सामने आती रहती है। अभिनेता ने खुद फिल्म से जुड़े कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की हुई है। अब सलमान ने फिल्म की तारीख का खुलासा करते हुए पहला पोस्टर शेयर किया है। बता दें कि फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के खास शहर से शुरू हुई थी। 

  

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement