Friday, April 19, 2024
Advertisement

फिल्मी हस्तियों ने इस अंदाज में दी बाल दिवस की शुभकामनाएं

आज है 14 नवंबर और पूरा देश आज चाचा नेहरू के जन्मदिन पर बालदिवस मना रहा है। ऐसे में बॉलीवुड हस्तियां कैसे पीछे रहती।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: November 14, 2017 21:23 IST
children's day - India TV Hindi
Image Source : PTI children's day

मुंबई: आज है 14 नवंबर और पूरा देश आज चाचा नेहरू के जन्मदिन पर बाल दिवस मना रहा है। ऐसे में बॉलीवुड हस्तियां कैसे पीछे रहती। इस अवसर पर अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और प्रियंका चोपड़ा जैसी फिल्मी हस्तियों ने बच्चों के बेहतर शिक्षा और देखभाल की कामना की। इस मौके पर फिल्मी हस्तियों ने ट्वीट कर निम्नलिखित उद्गार व्यक्त किए। 

अमिताभ बच्चन : बाल दिवस की शुभकामनाएं। सभी को प्यार और वे सभी सुरक्षित और शिक्षित हों और उनकी परवाह हो।

करण जौहर : पिता बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है..बाल दिवस की शुभकामनाएं।

अनुपम खेर : आप अपने बच्चों को सबसे बड़ा उपहार जिम्मेदारी की जड़ें और स्वतंत्रता की पंख के रूप में दे सकते हैं। बाल दिवस की शुभकामनाएं।

काजोल : बाल दिवस के मौके पर हम सभी अपने भीतर के बच्चे को ढूंढ़ें और उसे आजाद करें। मेरे सभी नन्हें शिक्षकों को धन्यवाद।

अजय देवगन : हर जगह के बच्चों (मेरे बच्चों सहित) को सलाम..वयस्कों को इतने अच्छे तरीके से प्रशिक्षित करने के लिए। बाल दिवस की शुभकामनाएं।

निम्रत कौर : दुनिया के सभी नन्हें बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं..हमारी दुनिया जैसी दुनिया में आप रहते हैं, वैसी सुंदर हो। बड़े सपने देखिए। बाल दिवस की बधाई।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement