Thursday, March 28, 2024
Advertisement

सोनम कपूर-अनुष्का शर्मा सहित इन बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस का होगा पहला करवा चौथ

इस साल कई बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेज का भी पहला करवा चौथ है।

Swati Pandey Written by: Swati Pandey
Published on: October 26, 2018 11:51 IST
Sonam Kapoor Ahuja, Anushka Sharma- India TV Hindi
Sonam Kapoor Ahuja, Anushka Sharma

नई दिल्ली: सुहागनों के लिए करवा चौथ के त्योहार का बहुत महत्व होता है। 27 अक्टूबर को दुनियाभर की भारतीय महिलाएं इस त्योहार को धूमधाम से सेलिब्रेट करेंगी। जिन सुहागनों का यह पहला करवा चौथ होगा, उनके लिए तो डबल खुशी का मौका होगा।

इस साल कई बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेज का भी पहला करवा चौथ है। हालांकि वह इसे सेलिब्रेट करेंगी या नहीं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

Anushka Sharma, Virat Kohli

Anushka Sharma, Virat Kohli

1. अनुष्का शर्मा- 11 दिसंबर 2017 को इटली में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी के बंधन में बंधे थे। यह सीक्रेट वेडिंग थी। दोनों पिछले कुछ बरसों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

Anand Ahuja, Karishma Kapoor, Sonam Kapoor Ahuja

Anand Ahuja, Karishma Kapoor, Sonam Kapoor Ahuja

2. सोनम कपूर आहूजा- सोनम कपूर आहूजा का भी यह पहला करवा चौथ है। उन्होंने इसी साल 8 मई को अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी की है।

Zaheer Khan, Sagarika Ghatge

Zaheer Khan, Sagarika Ghatge

3. सागरिका घाटगे- चक दे गर्ल सागरिका घाटगे ने पिछले साल नवंबर में ज़हीर खान से शादी की थी। इस साल उनका पहला करवा चौथ है।

Angad Bedi, Neha Dhupia

Angad Bedi, Neha Dhupia

4. नेहा धूपिया- नेहा धूपिया ने इस साल 10 मई को बॉयफ्रेंड अंगद बेदी से शादी की थी। हालांकि नेहा प्रेग्नेंट हैं और इस वजह से उनका करवा चौथ का व्रत रखने की संभावना कम ही है।

Amrita Puri with husband

Amrita Puri with husband

5. अमृता पुरी- आयशा फेम अमृता पुरी पिछले साल नवंबर में इमरून सेठी के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। इस साल उनका पहला करवा चौथ है।

Shriya Saran with husband

Shriya Saran with husband

6. श्रिया सरण- एक्ट्रेस श्रिया सरण श्रिया सरण ने अपने रशियन बॉयफ्रेंड Andrei Koscheev से इस साल मार्च में शादी की थी। यह श्रिया का भी पहला करवा चौथ है।

Yuvika Chaudhary, Prince Narula

Yuvika Chaudhary, Prince Narula

7. युविका चौधरी- प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की शादी इस साल 12 अक्टूबर को हुई। फिलहाल दोनों मालदीव में अपना हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। हो सकता है युविका मालदीव में ही करवा चौथ का व्रत रखें।

Vatsal Sheth, Ishita Dutta

Vatsal Sheth, Ishita Dutta

8. इशिता दत्ता- वत्सल सेठ और इशिता दत्ता ने 28 नवंबर 2017 को आर्य समाज मंदिर में शादी की थी। शादी में बस उनके परिवार वाले और कुछ करीबी शामिल हुए थे। यह इशिता का भी पहला करवा चौथ है।

Rubina Dilaik, Abhinav Shukla

Rubina Dilaik, Abhinav Shukla

9. रुबिना दिलैक- अभिनव शुक्ला और रुबिना दिलैक ने इस साल 21 जून को शादी की थी। हो सकता है रुबिना इस साल करवा चौथ का व्रत रखें।

Bharti Singh, Haarsh Limbachiyaa

Bharti Singh, Haarsh Limbachiyaa

10. भारती सिंह- लॉफ्टर क्वीन भारती सिंह ने पिछले साल 3 दिसबंर को अपने बॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया से शादी की थी। यह भारती का पहला करवा चौथ है।

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim

11. दीपिका कक्कड़- बिग बॉस 12 की कंटेस्टेंट दीपिका कक्कड़ ने इस साल 22 फरवरी में अपने बॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से शादी की थी। हो सकता है दीपिका बिग बॉस के घर में ही व्रत रखें।

Also Read:

करवा चौथ के दिन छलनी में से चांद और पति का चेहरा देखती है पत्नी, जानिए क्या है वजह

करवाचौथ स्पेशल 2018: मेहंदी का रंग गहरा करने का सबसे बेहतर तरीका, फॉलो करें ये टिप्स

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement