Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

भारत के बाद प्रियंका चोपड़ा ने साइन की एक और हिंदी फिल्म, 'द स्काई इज पिंक' में आएंगी नजर

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को निर्देशक-लेखक शोनाली बोस की अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के लिए साइन किया गया है और उन्होंने इस हिंदी फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है। प्रियंका ने रविवार रात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें फिल्म का नाम 'द स्काई इज पिंक' और उसके नीचे 'ड्राफ्ट' लिखा दिख रहा है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: July 09, 2018 14:28 IST
प्रियंका चोपड़ा- India TV Hindi
प्रियंका चोपड़ा

मुंबई: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को निर्देशक-लेखक शोनाली बोस की अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के लिए साइन किया गया है और उन्होंने इस हिंदी फिल्म की तैयारी भी शुरू कर दी है। प्रियंका ने रविवार रात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की जिसमें फिल्म का नाम 'द स्काई इज पिंक' और उसके नीचे 'ड्राफ्ट' लिखा दिख रहा है।

उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "और ये शुरू हुआ..हिंदी फिल्म की तैयारी।" 'मैरी कॉम' अभिनेत्री ने एक और तस्वीर साझा की जिसमें वह कार में बैठकर मुंबई की बारिश का मजा लेती दिख रही थीं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा

'द स्काई इज पिंक' आयशा चौधरी के ईदगिर्द घूमती है जो 13 साल की उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस से पीड़ित होने के बाद प्रेरक वक्ता बन जाती हैं।

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement