Saturday, April 20, 2024
Advertisement

हिंदी भाषा को बढ़ावा देना मेरा कर्तव्य: पंकज त्रिपाठी

पंकज ने कहा, "भारत का एक जिम्मेदार नागरिक होने और हिंदी माध्यमिक विद्यालय से आने के नाते मेरा मानना है कि सही हिंदी सिखाना मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है।''

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: October 24, 2018 11:31 IST
पंकज त्रिपाठी- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM पंकज त्रिपाठी

मुंबई: अभिनेता पंकज त्रिपाठी का कहना है कि हिंदी सिनेमा का कलाकार होने के नाते हिंदी भाषा को बढ़ावा देना उनका कर्तव्य है। पंकज ने कहा, "भारत का एक जिम्मेदार नागरिक होने और हिंदी माध्यमिक विद्यालय से आने के नाते मेरा मानना है कि सही हिंदी सिखाना मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है। शकीला की बायोपिक की शूटिंग करते समय मेरे निदेशक इंद्रजीत लंकेश ने मुझसे उनके साथ हिंदी में बात करने के लिए कहा, जिससे उनकी हिंदी में सुधार हो सके।"

उन्होंने कहा, "आम तौर पर, मैं संवाद करते समय आम हिंदी शब्दों का उपयोग नहीं करता हूं। मैं सेट पर थोड़ा मुश्किल हिंदी शब्दों का उपयोग करता हूं। क्रू मेंबर अक्सर मुझसे उन हिंदी शब्दों का अर्थ पूछते थे। वे नए हिंदी शब्दों का अर्थ जानने के लिए उत्साहित थे। शकीला बायोपिक के सेट पर बेंगलुरू की टीम के साथ बातचीत करना मुश्किल नहीं था। मैं हिंदी सिनेमा का अभिनेता हूं, हिंदी भाषा को बढ़ावा देना मेरा कर्तव्य है।"

यह फिल्म दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शकीला पर आधारित है।

Also Read:

दीपिका-रणवीर के मुंबई रिसेप्शन से निक-प्रियंका की शादी में क्लैश?

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी में होंगे 4 ग्रैंड फंक्शन, सिर्फ 30 मेहमानों को न्योता?

 दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी में मेहमानों को मोबाइल ले जाना होगा मना?

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement