Friday, April 19, 2024
Advertisement

Birthday Special: 2006 में मीका सिंह को मिला था ऐसा बर्थडे बम, आज तक सदमे में हैं मीका

मीका सिंह की आवाज ने लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। अपनी आवाज के लिए मशहूर मीका को कभी उनकी ही आवाज की वजह से काफी स्ट्रगल करना पड़ा था।

Jyoti Jaiswal Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: June 10, 2017 10:18 IST
mika singh- India TV Hindi
mika singh

नई दिल्ली: बॉलीवुड सिंगर और कंपोजर किंग मीका सिंह की आवाज ने लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। अपनी आवाज के लिए मशहूर मीका को कभी उनकी ही आवाज की वजह से काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। मीका के भाई दलेर मेहंदी एक जाने-माने सिंगर हैं। लेकिन मीका को यहां तक कह दिया गया था कि वो गायक बनने के लायक ही नहीं हैं। लेकिन मीका सिंह ने अपने पहले ही एल्बम सावन में लग गई आग से धूम मचा दी। मीका सिंह इस गाने की बदौलत रातों-रात मशहूर हो गए। फिर तो हर जगह ये गाना बजने लगा, और मीका सिंह मशहूर सिंगर बन गए।

किंग मीका सिंह आज 39 साल के हो गए। 10 जून 1977 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जन्मे मीका सिंह जितना अपने गाए गानों से मशहूर हुए हैं उससे कहीं ज्यादा वो कॉन्ट्रोवर्सीज की वजह से चर्चा में रहे हैं।

किस्सा किस का

mika singh

mika singh

हर साल की तरह साल 2006 में मीका सिंह ने अपने जन्मदिन की एक पार्टी रखी थी। बॉलीवुड में अपने बड़बोले बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाली मशहूर आइटम गर्ल राखी सावंत भी मीका की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं। पार्टी चल रही थी तभी मीका ने सरेआम राखी के होंठों पर किस कर लिया। गुस्से में लाल राखी सावंत ने खूब हंगामा मचाया। दोनों का विवाद लंबे समय तक मीडिया की सुर्खियां बना रहा। लेकिन मीका सिंह ने राखी के साथ हुए इस विवाद पर गाना भी बना डाला, ‘’ऐ भाई, तूने पप्पी क्यों ली?’’ बाद में मीका ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘’2006 में मेरा ऐसा जन्मदिन मना कि अब मुझे जन्मदिन मनाने में भी डर लगता है।‘’

आगे पढ़िए, जब अज़ान विवाद में मीका ने सोनू को दे दी थी घर बदलने की सलाह

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement