Friday, April 19, 2024
Advertisement

Birthday Special: 7 साल की उम्र में इतने करोड़ के रियासत की मालकिन है ऐश्वर्या-अभिषेक की बेटी आराध्या

बॉलीवुड की गॉर्जियश एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या आज 7 साल की हो गई। जूनियर बच्चन की बेटी कितने करोड़ की मालकिन है, पढ़िए यह खास रिपोर्ट।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: November 16, 2018 15:13 IST
Aradhya Bachchan- India TV Hindi
Aradhya Bachchan

मुंबई: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन आज 7 साल की हो गई। 16 नवंबर 2011 को मुंबई में जन्मीं आराध्या धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है। आराध्या अपने पूरे परिवार की आंखों का तारा है, अमिताभ और जया से पोती आराध्या को खूब प्यार मिलता है, वहीं ननिहाल की भी वो लाडली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि छोटी सी आराध्या कितने करोड़ की मालकिन है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आराध्या के नाम करोड़ों के बंगले और करोड़ों की कारें हैं।

आराध्या जब 1 साल की हुई थी तो ऐश और अभिषेक ने अपनी बच्ची के लिए दोनों ने बीएमडब्ल्यू मिनी खरीदी। यह कार 40 लाख रुपये की है। आराध्या के पास एक ऑडी गाड़ी भी है, इस गाड़ी की कीमत करीब 2 करोड़ है। इसके अलावा जब आराध्या दो साल की हुई तो ऐश और अभिषेक ने अपनी बेटी के नाम पर एक बंगला खरीदा। यह बंगला 54 करोड़ का है। खास बात यह है कि यह बंगला मुंबई में नहीं है, यहां तक कि इंडिया में भी नहीं है, ऐश्वर्या और अभिषेक ने यह बंगला दुबई में खरीदा है।

2014 में अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती के लिए अपने बंगले 'जलसा' के पीछे एक और बंगला खरीदा, इस बंगले की कीमत करीब 60 करोड़ है।

अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर यह खास पोस्ट करके शुभकामनाएं दी हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती के जन्मदिन पर एक ब्लॉग लिखकर बधाई दी है।

देखिए आराध्या की अन्य तस्वीरें...

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement