Saturday, April 20, 2024
Advertisement

‘बिग बॉस 9’ विनर प्रिंस नरूला करने जा रहे हैं शादी, जानिए कौन है उनकी दुल्हन?

अगर आप प्रिंस नरूला के फैन हैं तो आज बहुत खुश होंगे। क्योंकि बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला अपनी सगाई की खबर ऑफिशियल कर दी है।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: January 24, 2018 17:42 IST
PRINCE YUVIKA - India TV Hindi
PRINCE YUVIKA

नई दिल्ली: अगर आप प्रिंस नरूला के फैन हैं तो आज बहुत खुश होंगे। क्योंकि बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला अपनी सगाई की खबर ऑफिशियल कर दी है। लंबे समय से ये खबर आ रही थी कि प्रिंस ने बिग बॉस 9 की ही कंटेस्टेंट युविका चौधरी से सगाई कर ली है। दोनों का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, लेकिन इस बात की ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई थी। लेकिन अब प्रिंस ने युविका चौधरी के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करके खबर की पुष्टि कर दी है।

प्रिंस ने इंस्टाग्राम पर युविका की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ''तुम्हारा बहुत शुक्रिया, मैं उन पलों को नहीं अब भूल पा रहा हूं जब तुमने कहा था कि तुम हमेशा के लिए मेरी हो। हां मेरी युविका से सगाई हो गई है।''

PRINCE YUVIKA

PRINCE YUVIKA

बता दें कि प्रिंस और युविका की मुलाकात 'बिग बॉस 9' के सेट पर हुई थी, दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। फाइनली अब दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं।

PRINCE YUVIKA

PRINCE YUVIKA

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement