Saturday, April 20, 2024
Advertisement

बिग बॉस 11 के बाद ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ इस रियलिटी शो में नजर आएंगी हिना खान

रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की फाइनलिस्ट और बिग बॉस सीजन 11 की रनर अप हिना खान के फैंस के लिए गुड न्यूज है

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Published on: January 24, 2018 19:24 IST
Hina Rocky - India TV Hindi
Image Source : PTI Hina Rocky

नई दिल्ली: रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की फाइनलिस्ट और बिग बॉस सीजन 11 की रनर अप हिना खान के फैंस के लिए गुड न्यूज है। अब हिना खान अपने रियल लाइफ ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ नच बलिए में डांस करती नजर आएंगी। हिना को इस शो से ऑफर मिला जिसे हिना ने एक्सेप्ट कर लिया है।

बिग बॉस सीजन 11 में हिना खान ने पहली बार ब्वॉयफ्रैंड रॉकी जायसवाल के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। अब दावा किया जा रहा है कि हिना और रॉकी दोनों एकसाथ नच बलिए में ठुमके लगाते नजर आएंगे।

बता दें, हिना और रॉकी दोनों ही डांस के शौकीन है। ऐसे में तुरंत दोनों ने इस शो को हां कह दिया। यह पहला मौका नहीं है जब जब बिग बॉस का कोई कंटेस्टेंट 'नच बलिए' का हिस्सा बनेगा। इससे पहले भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी 'नच बलिए 8' में अपने पति के साथ नज़र आ चुकी हैं।

बिग बॉस खत्म होने के बाद हिना खान ने कहा था कि वो रॉकी के साथ अपने रिश्ते के सार्वजनिक होने से काफी खुश हैं। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि कि वह रॉकी से शादी कब करेंगी तो उन्होंने कहा अभी इस रिश्ते को लंबा सफर तय करना है।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement