Saturday, April 20, 2024
Advertisement

भूमिका चावला ने क्यों कहा कि सभी को जाननी चाहिए धोनी की कहानी

सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' काफी चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित हैं।

India TV Entertainment Desk India TV Entertainment Desk
Published on: September 29, 2016 20:20 IST
bhumika- India TV Hindi
bhumika

चेन्नई: सुशांत सिंह राजपूत के अभिनय से सजी आगामी फिल्म 'एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' काफी चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित हैं। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म 'एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' के साथ 9 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं अभिनेत्री भूमिका चावला का मानना है कि हर किसी को भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की प्रेरणादायक कहानी जानने का अधिकार है।

इसे भी पढ़े:- सुशांत सिंह राजपूत ने बताया, नीरज पांडे ने नहीं देखी उनकी कोई फिल्म

भूमिका ने कहा, "धोनी के बारे में ऐसी कई बाते हैं जिन्हें मैं नहीं जानती थी और जिनसे फिल्म का हिस्सा बनने के बाद वाकिफ हुई। काफी लोग धौनी के निजी जीवन के बारे में अधिक नहीं जानते और हम सभी को उनके बारे में जानना चाहिए। यह बहुत प्रेरणादायक कहानी है।"

फिल्म 30 सितम्बर को रिलीज होगी। यह बायोपिक भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीवन पर आधारित है। फिल्म में भूमिका, धोनी की बहन का किरदार निभा रहीं हैं। भूमिका ने कहा, "मैं जयंती से नहीं मिली। इस रोल को समझने के लिए निर्देशक नीरज का शोध ही पर्याप्त रहा।"

उन्होंने कहा, "मैं उनकी (नीरज पांडे) पहली फिल्म के बाद से उनके काम की प्रशंसक हूं और आखिरकार मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। यह ऐसा मौका था, जिससे मैं पीछे नहीं हट सकती थी।"

अपने निजी जीवन के बारे में भूमिका ने कहा, "मैंने हिंदी फिल्में ज्यादा नहीं की हैं, लेकिन मैंने दक्षिणी फिल्मों में काम किया। यहां तक की बच्चे के जन्म के बाद भी मैंने दक्षिणी फिल्मों में काम किया है और आगे अगर परियोजनाएं मुझे दिलचस्प लगती हैं तो मैं इसे जरूर करूंगी।"

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement