Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

एक्ट्रेस भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी हुए गिरफ्तार, लगे हैं ये आरोप

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को मुंबई की अंबोली पुलिस पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिमालय को गैंबलिंग रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: July 03, 2019 18:35 IST
Bhagyashree and her husband- India TV Hindi
Bhagyashree and her husband

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री(Bhagyashree) के पति हिमालय दासानी को मुंबई की अंबोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हिमालय को गैंबलिंग रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कुछ दिन पहले पुलिस ने अंधेरी में छापमारी की थी। जिसके बाद हिमालय का नाम इसमें सामने आया था।

हालांकि अभी तक पुलिस और दासानी परिवार की तरफ से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। भाग्यश्री और हिमालय के बेटे अभिमन्यु दासानी ने बॉलीवुड में फिल्म मर्द को दर्द नहीं होता से कदम रखा था। लोगों को अभिमन्यु की एक्टिंग काफी पसंद आई थी। जिसके बाद उनकी सराहनी भी की गई।

आपको बता दें भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी भी बॉलीवुड एक्टर रह चुके हैं। दोनों साथ में कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। भाग्यश्री ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत सलमान खान के साथ आई फिल्म 'मैंने प्यार किया' से की थी। 

Also Read:

यूपी से बिहार शिफ्ट हुआ बॉलीवुड, इस साल 'जबरिया जोड़ी' और 'सुपर 30' में दिखेगा एक्टर्स का बिहारी रंग

Article 15 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म पांचवे दिन भी रही बॉक्स ऑफिस पर हिट, कमाए इतने करोड़

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement