Friday, April 26, 2024
Advertisement

रिलीज हो गया मीडिया को तंज कसता 'संजू' का मोस्ट अवेटेड गाना, ‘बाबा बोलता है...’, अभी देखिए...

साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संजू' रिलीज हो चुका है। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। मीडिया और दर्शक दोनों ही फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। असर ये रहा कि फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये। पहले दिन जहां फिल्म ने 34.75 करोड़ की दमदार ओपनिंग की, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 38.60 करोड़ की शानदार कमाई की। आज यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।

Jyoti Jaiswal Written by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: July 01, 2018 16:01 IST
Sanju- Baba Bolta hai- India TV Hindi
Sanju- Baba Bolta hai

नई दिल्ली: साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संजू' रिलीज हो चुका है। यह फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। मीडिया और दर्शक दोनों ही फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। असर ये रहा कि फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये। पहले दिन जहां फिल्म ने 34.75 करोड़ की दमदार ओपनिंग की, वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 38.60 करोड़ की शानदार कमाई की। आज यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। 

फिल्म जबसे रिलीज हुई है लोगों में बस एक ही चर्चा है कि संजय दत्त की निगेटिव इमेज के पीछे मीडिया का काफी बड़ा हाथ रहा है। मीडिया पर तंज कसता फिल्म में एक गाना भी है। जिसमें खुद संजय दत्त रणबीर कपूर के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। ये गाना दर्शकों के लिए सप्राइज रखा गया था। यह गाना सिर्फ फिल्म में ही था, लेकिन अब यूट्यूब पर टी-सीरीज ने गाना अपलोड कर दिया है। आप भी देखिए...

संजू में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का रोल प्ले किया है। वहीं परेश रावल फिल्म में सुनील दत्त और मनीषा कोईराला नरगिस के रोल में हैं।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement