Saturday, April 27, 2024
Advertisement

इस वीडियो को शेयर कर अरशद वारसी ने लिखा- 'पाकिस्तान ने भी एक रॉकेट लॉन्च...!'

अरशद जल्द ही 'पागलपंती' में दिखाई देंगे, जिसमें अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज और कृति खरबंदा जैसे कलाकार भी हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: September 09, 2019 22:28 IST
Arshad Warsi- India TV Hindi
Arshad Warsi

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) अपनी एक्टिंग के साथ मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर 'चंद्रयान 2' से संबंधित एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें पाकिस्तान का मजाक उड़ाया गया है।

अरशद ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें कुछ लोग एक रॉकेट के डिजाइन के गुब्बारे को हवा में उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये वीडियो पाकिस्तान का है। वहीं, कुछ लोग इसे बांग्लादेश का बता रहे हैं। 

'मुन्नाभाई' सीरीज के एक्टर अरशद ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'मुझे बिल्कुल भी नहीं पता था कि पाकिस्तान ने भी एक रॉकेट लॉन्च किया है।' इसके बाद ट्विटर पर खूब कमेंट्स आ रहे हैं। हालांकि, कुछ पाकिस्तानी फैंस ने अरशद को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अरशद जल्द ही 'पागलपंती' में दिखाई देंगे, जिसमें अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज और कृति खरबंदा जैसे कलाकार भी हैं।

Also Read:

आमिर खान ने बदला अपना फैसला, गुलशन कुमार की बायोपिक 'मोगुल' में करेंगे काम

...जब प्रियंका चोपड़ा की वजह से रो पड़े थे निक जोनस, जानें क्या है वजह

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement