Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

बेटे को गोद में लिए अर्जुन रामपाल की ब्लैक एंड वाइट फोटो आई सामने, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने शेयर की पहली तस्वीर

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को जन्म दिया। अर्जुन काफी समय से इस खास पल का इंतजार कर रहे थे।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: July 20, 2019 7:58 IST
अर्जुन रामपाल- India TV Hindi
अर्जुन रामपाल

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने बेटे को जन्म दिया। अर्जुन काफी समय से इस खास पल का इंतजार कर रहे थे। अर्जुन अपने इस नन्हे मेहमान को देखकर कितने खुश है इस बात का अंदाजा आप इस फोटो से लगा सकते हैं। बेटे के जन्म के बाद गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अर्जुन की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है इस फोटो में अर्जुन अपने बेटे को गोद में लिये हुए हैं।

बता दें कि गुरुवार के दिन अर्जुन के हॉस्पिटल में जाते हुए कुछ फोटोज वायरल हुई थीं। अर्जुन और गैब्रिएला ने अब तक अपने बच्चे का कोई नाम नहीं रखा है। फैंस को बेबी बॉय की पहली फोटो का बेसब्री से इंतजार था। हाल ही में अर्जुन के बेटे की पहली फोटो सामने आई है।

गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की पहली तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में कुछ फोटोज पोस्ट की है, उनमें से एक में अर्जुन अपने बेटे को गोद में उठाए दिख रहे हैं। ये एक ब्लैक एंड वाइट फोटो है, जिसमें बच्चे को चेहरा नहीं दिख रहा है, सिर्फ एक हाथ नजर आ रहा है। अर्जुन अपने बेटे को गोदी में लिए उसकी तरफ निहारते हुए नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा एक दूसरे फोटो में अर्जुन एक बॉक्स में क्यूट टेडीबीयर लेकर पोज कर रहे हैं। इनमें से एक फोटो में गैब्रिएला ने ये भी बताया कि उन्होंने थोड़ चेंज चाहिए था, इसी के साथ उन्होंने अपने नए लुक को फोटो शेयर की है। पहले जहां गैब्रिएला के बाल ब्लैक थे, वहीं अब उन्होंने ब्लॉन्ड हेयरकलर में फोटो शेयर की है।

arjun rampal

Image Source :
arjun rampal

आपको बता दें कि जब से गैब्रिएला हॉस्पिटल में एडमिट हुई थी, तभी से पूरा परिवार उनके साथ ही था। हॉस्पिटल के बाहर अर्जुन के साथ उनकी दोनों बेटियों की भी फोटोज सामने आई थी। बेटे के पैदा होने के बाद अर्जुन की बेटिया माहिका और मायरा नन्हे मेहमान से मिलने पहुंचीं थीं। अर्जुन के परिवार के अलावा गैब्रिएला के पैरेंट्स भी साउथ अफ्रीका से भारत पहुंचे थे। उन्होंने कुछ दिन पहले एक फोटो भी शेयर की थी।

गर्लफ्रेंड गैब्रिएला

Image Source :
गर्लफ्रेंड गैब्रिएला

गौरतलब कि अर्जुन और गैब्रिएला को एक कॉमन फ्रेंड ने मिलवाया था। अर्जुन और गैब्रिएला ने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड वाइट फोटो शेयर कर प्रेग्नेंसी की घोषणआ की थी। इसके बाद दोनों को कई बार क्लिनिक और अन्य इवेंट पर साथ में कैमरे में कैद किया गया। बता दें कि अर्जुन ने साल 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी रचाई थी। शादी के 20 साल बाद 2018 को मेहर और अर्जुन ने अलग होने की घोषणा कर दी थी। तभी से अर्जुन, गैब्रिएला के साथ ही हैं।

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement