Thursday, March 28, 2024
Advertisement

विवाद के बाद 'नमस्ते इंग्लैंड' का नया पोस्टर रिलीज, भारत के गलत नक्शे पर हुआ था विरोध

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का नया पोस्टर रिलीज किया गया है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: August 20, 2018 16:22 IST
Namaste England Poster- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Namaste England Poster

नई दिल्ली: अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। आपको बता दें कि 15 अगस्त को रिलीज हुए पोस्टर पर भारत का गलत नक्शा दिखाने के कारण विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद फिल्म का पोस्टर बदल दिया गया और भारत के सही नक्शे के साथ पोस्टर फिर से रिलीज किया गया। परिणीति और अर्जुन ने नया पोस्टर अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

देखें, नया पोस्टर...

दरअसल, पुराने पोस्टर से भारत के नक्शे से जम्मू-कश्मीर का अक्साई चिन वाला हिस्सा गायब था। अक्साई चिन पर भारत और चीन के बीच विवाद है और 1962 की लड़ाई के बाद से ही इस इलाके पर चीन का अवैध कब्जा है।  

देखें, पुराना पोस्टर...

Namaste England Old Poster

Namaste England Old Poster

अर्जुन और परिणीति की साथ में यह तीसरी फिल्म है। अर्जुन ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत परिणीति के साथ 'इश्कजादे' से की थी। 'नमस्ते इंग्लैंड' के अलावा दोनों साथ में 'संदीप और पिंकी फरार' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म अगले साल 1 मार्च को रिलीज होगी। वहीं, 'नमस्ते इंग्लैंड' इस साल 19 अक्टूबर को आएगी। इसे विपुल अमृतलाल शाह डायरेक्ट कर रहे हैं।

Also Read:

काजोल ने बताया कैसे शूट हुआ था 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का फेमस सीन 'जा सिमरन जा'

जाह्नवी कपूर को मिली तीसरी फिल्म, 'दोस्ताना 2' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ बनी जोड़ी?

एक्टर सिद्धार्थ ने केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिए 10 लाख रुपये, लोगों से की मदद की अपील

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement