Saturday, April 20, 2024
Advertisement

पहली बार अपने मोटापे पर खुलकर बोले अर्जुन कपूर

अर्जुन ने मंगलवार को दो फोटोग्राफ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। वह जिम में वर्कआउट करते दिख रहे हैं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: June 19, 2019 14:38 IST
अर्जुन कपर- India TV Hindi
अर्जुन कपर

मुम्बई: अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा है कि मोटापे के साथ उनकी अब तक की जंग काफी कठिन रही है। अर्जुन ने मंगलवार को दो फोटोग्राफ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए। वह जिम में वर्कआउट करते दिख रहे हैं।

फोटो के कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, "मेरे लिए बचपन से ही मोटापे से जूझना कठिन रहा है। हर किसी का अपना संघर्ष है लेकिन मैं अपने संघर्ष के कारण से लगातार जूझ रहा हूं। जिंदगी का एक उसूल है। गिरो और फिर उठो। मेहनत का फल मिलता है। आज नहीं तो कल या फिर हफ्तों में जरूर मिलता है।"

33 साल के एक्टर ने कहा कि वह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पानीपत' की तैयारी में व्यस्त हैं और इसके लिए वह जनवरी में ही ट्रेनिंग शुरू कर चुके हैं।

Also Read:

रणवीर सिंह ने विराट कोहली के लिए शेयर किया प्यारा सा पोस्ट

बच्चों की तरह मां मधु चोपड़ा के हाथों से केक खाती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर किया वीडियो

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement