Friday, March 29, 2024
Advertisement

मलाइका अरोड़ा संग संदीप खोसला की पार्टी में पहुंचे अर्जुन कपूर, देखें तस्वीरें

अर्जुन कपूर शनिवार रात संदीप खोसला के घर पार्टी में शामिल होने गए थे, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उनकी कार में उनके साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी थीं।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: October 07, 2018 14:52 IST
Malaika Arora, Arjun Kapoor- India TV Hindi
Image Source : YOGEN SHAH Malaika Arora, Arjun Kapoor

नई दिल्ली: अर्जुन कपूर इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन में बिजी हैं। शनिवार रात प्रमोशन से समय निकालकर वह फैशन डिजाइनर संदीप खोसला के घर पार्टी में शामिल होने गए थे, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उनकी कार में उनके साथ उनकी कथित गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी थीं। दोनों पार्टी से भी साथ ही निकले।

आपको बता दें कि काफी समय से दोनों के अफयेर की चर्चा है। यहां तक कि मलाइका और अरबाज़ खान के तलाक का कारण भी यह अफेयर ही बताया गया था। हालांकि अर्जुन-मलाइका ने कभी अपने रिश्ते को नहीं स्वीकारा। कुछ महीने पहले दोनों को लैक्मे फैशन वीक में भी साथ देखा गया था।

Arjun Kapoor, Malaika Arora

Arjun Kapoor, Malaika Arora

मलाइका ने 2017 में अरबाज़ से तलाक लिया था। अरबाज़ अभी जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। अर्जुन के बारे में एक बार मलाइका ने कहा था- ''अर्जुन मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन लोग इस रिश्ते को अलग ही नाम देते हैं, जो सच नहीं है।''

Arjun Kapoor

Arjun Kapoor

Malaika Arora

Malaika Arora

अर्जुन-मलाइका के अलावा संदीप खोसला की पार्टी में रिया कपूर, संजय कपूर, हर्षवर्दधन कपूर, खुशी कपूर भी पहुंचे थे।

Sanjay Kapoor

Sanjay Kapoor

Rhea Kapoor, Khushi Kapoor

Rhea Kapoor, Khushi Kapoor

अर्जुन की 'नमस्ते इंग्लैंड' 19 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ परिणीति चोपड़ा हैं। इसके अलावा अर्जुन ने 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड' की शूटिंग भी खत्म कर ली है।

Also Read:

Koffee with karan: करण के चैट शो में नजर आएंगे रणवीर सिंह और हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ, देखें Inside Photos

महाराष्ट्र में तनुश्री के खिलाफ किसानों की विधवाओं के किया प्रदर्शन, जलाई तस्वीरें

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement