Saturday, April 20, 2024
Advertisement

अर्जुन कपूर ने किया मलाइका अरोड़ा की फोटो पर मजाकिया कमेंट, पढ़कर हंसी नहीं रोक पाएंगे

मलाइका अरोड़ा इन दिनों वेकेशन मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ मालदीव्स गई हुई हैं। अर्जुन कपूर ने मलाइका की शेयर की हुई फोटो पर मजाकिया कमेंट किया है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: July 20, 2019 23:28 IST
Malaika arora and arjun kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Malaika arora and arjun kapoor

मलाइका अरोड़ा(Malaika Arora) इन दिनों वेकेशन मनाने के लिए अपनी गर्ल गैंग के साथ मालदीव्स गई हुई हैं। उन्होंने मालदीव्स में मस्ती करते हुए अपनी कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। शॉट ड्रेस में मलाइका अरोड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। सभी के सोशल मीडिया पोस्ट पर मजाकिया कमेंट करने वाले अर्जुन कपूर(Arjun kapoor) अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका को ट्रोल करने से खुद को नहीं रोक पाए और कर दिया ये कमेंट।

मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो डाली थी। जिसमें वह व्हाइट कलर की मिनी-ड्रेस पहनीं हुई हैं। फोटो शेयर करते हुए मवाइका ने लिखा- Silhouette. इस फोटो पर अर्जुन कपूर खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए और उन्होंने लिखा- Love the insightful writing(तुम्हारी लिखने की समझ से प्यार हो गया।)

Screenshot of malaika arora instagram post

Image Source : INSTAGRAM
Screenshot of malaika arora instagram post

आपको बता दें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी है। दोनों ने अर्जुन के 34वें जन्मदिन पर इस बारे में बताया था। अर्जुन और मलाइका वेकेशन मनाने के लिए न्यूयॉर्क गए थे। जहां कि कई फोटोज दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। अर्जुन कपूर ने मलाइका की उन फोटोज पर भी कमेंट किए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर ने आने वाली फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग खत्म कर दी है। फिल्म में अर्जुन के साथ कृति सेनन अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

Also Read:

ये है शिल्पा शेट्टी का घर का नाम, बहन शमिता शेट्टी ने फोटो शेयर किया इसका खुलासा

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने जताया शोक

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement