Friday, March 29, 2024
Advertisement

शादी के 20 साल बाद पत्नी से अलग हुए अभिनेता अर्जुन रामपाल, मगर ज्वाइंट स्टेटमेंट में लिखा...

अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी माहिका 16 साल की है और छोटी बेटी मार्या 13 साल की है।

Jyoti Jaiswal Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal
Updated on: May 28, 2018 12:07 IST
अर्जुन रामपाल- India TV Hindi
Image Source : PTI अर्जुन रामपाल

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी पत्नी मेहर ने शादी के 20 साल बाद आखिरकार अलग होने का फैसला कर लिया है। दोनों के बीच लंबे समय से अनबन की खबरें थीं। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया।

बता दें, अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी माहिका 16 साल की है और छोटी बेटी मार्या 13 साल की है। एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत करते हुए अर्जुन ने कहा- हमें लगता है कि अब हमें अलग हो जाना चाहिए। अर्जुन ने यह भी कहा कि रिश्ते खत्म हो सकते हैं, लेकिन प्यार जिंदा रहता है।

अर्जुन रामपाल

Image Source : PTI
अर्जुन रामपाल

स्टेटमेंट में अर्जुन रामपाल ने कहा- 20 साल का हमारा ये सफर खूबसूरत यादों से भरपूर है, लेकिन हर एक सफर के रास्ते अलग होते हैं। अब वक्त आ गया है कि हम अलग-अलग रास्तों पर चले। हम दोनों बहुत प्राइवेसी पसंद करने वाले इंसान हैं, इसलिए यह स्टेटमेंट जारी करना मेरे लिए मुश्किल रहा है। हम अपने परिवार और बच्चों के लिए हमेशा खड़े हैं। हम एक दूसरे की प्राइवेसी की सराहना करते हैं। रिश्ते खत्म हो जाते हैं, लेकिन प्यार जिंदा रहता है। इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बोल सकता हूं।

अर्जुन रामपाल

Image Source : PTI
अर्जुन रामपाल

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement