Thursday, April 25, 2024
Advertisement

अरबाज खान के साथ नजर आई मिस्ट्री गर्ल, मीडिया को देख छिपाने लगी चेहरा

अरबाज खान पिछले काफी वक्त से मलाइका अरोड़ा के साथ तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। हालांकि इसी दौरान दोनों के अलग अलग रिश्तों में होने की भी चर्चा बनी हुई थी। लेकिन अब अरबाज खान को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: January 03, 2018 16:56 IST
Arbaaz- India TV Hindi
Arbaaz

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार अरबाज खान पिछले काफी वक्त से मलाइका अरोड़ा के साथ तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। हालांकि इसी दौरान दोनों के अलग अलग रिश्तों में होने की भी चर्चा बनी हुई थी। इनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। लेकिन अब अरबाज खान को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया है। हाल ही में अरबाज बांद्रा में स्थिति स्मोक हाउस में दिखे। इस दौरान उनके साथ एक लड़की भी मौजूद थीं। लेकिन अब दोनों को लेकर सुर्खियों इसलिए बन रही है, क्योंकि इस मिस्ट्री गर्ल ने रेस्ट्रों से बाहर आकर जैसे ही अपने सामने मीडिया को देखा वह तुरंत अपना चेहरा छिपाना लगीं।

खबरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि यह लड़की कोई और नहीं बल्कि अरबाज की गर्लफ्रेंड है। बता दें कि जैसे ही इस मिस्ट्री गर्ल ने अपने सामने कैमरा और मीडिया को देखा वह अपना चेहरा छिपाते हुए ऑटो में बैठीं और फौरन वहां से रवाना हो गईं। हालांकि फिलहाल इस लड़की के बारे में किसी भी तरह की कोई खास जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।

वैसे अरबाज खान ही नहीं पिछले कुछ वक्त से मलाइका अरोड़ा के अफेयर्स की खबरों को लेकर भी चर्चा बनी हुई है। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि मलाइका कुछ समय से किसी ब्रिटिश बिजनसमैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन इन खबरों के कितनी सच्चाई है इस बात का पता तो वक्त के साथ ही चल पाएगा।

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement