Saturday, April 20, 2024
Advertisement

अनुष्का शर्मा ने शेयर की भूटान वेकेशन की नई फोटोज, विराट कोहली के लिए लिखा- प्यार ने प्यार को पहचाना

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में एक-दूसरे का हाथ थामा था।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: November 11, 2019 16:32 IST
Anushka Sharma and Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM बछड़ों के साथ खेलते हुए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों भूटान में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। अनुष्का ने हाल ही में कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो पति विराट संग गाय के बछड़ों के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं। बता दें कि अनुष्का ने विराट का जन्मदिन भी प्रकृति की गोद में शांतिपूर्वक मनाया। 

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर विराट के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, 'प्यार ने प्यार को पहचाना।' इसमें विराट बछड़ों के साथ खेल रहे हैं और वो दोनों को प्यार से देख रही हैं।

Bigg Boss 13: कौन काटेगा किसका कॉल और कौन करेगा किसे नॉमिनेट, देखें ये लेटेस्ट प्रोमो

इससे पहले अनुष्का और विराट को स्ट्रीट डॉग संग पोज देते देखा गया था। दोनों डॉग के साथ बेहद खुश नज़र आ रहे थे। गौरतलब है कि अनुष्का को जानवरों से बहुत लगाव है और वो अक्सर उनके साथ समय बिताती हैं।

वहीं, विराट ने भी इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की, जिनमें वो पत्नी अनुष्का के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई दिए।

करीना कपूर के बाद 'लाल सिंह चड्ढा' से सामने आया आमिर खान का लुक

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार 'ज़ीरो' फिल्म में नज़र आई थीं, जिसमें शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी लीड रोल में थे। 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement