Tuesday, March 19, 2024
Advertisement

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली फिर एड में आएंगे नजर, शूटिंग लोकेशन से तस्वीरें वायरल

अनुष्का शर्मा औ विराट कोहली एक बार फिर एक एड में साथ नजर आएंगे। शूटिंग लोकेशन से उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Swati Pandey Written by: Swati Pandey
Updated on: September 22, 2018 15:51 IST
Anushka Sharma, Virat Kohli- India TV Hindi
Image Source : YOGEN SHAH Anushka Sharma, Virat Kohli

नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच रिश्ते की शुरुआत शैम्पू के एड से हुई थी। इस एड शूट से दोनों दोस्त बने थे और बाद में यह दोस्ती प्यार में बदल गई थी। इसके बाद दोनों एक कपड़े के ब्रान्ड के लिए साथ आए थे। अब दोनों एक बार फिर किसी एड में साथ नजर आने वाले हैं। शुक्रवार की रात उन्होंने मुंबई के फिल्मसिटी में एड की शूटिंग की। शूटिंग लोकेशन से उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में अनुष्का लहंगे और विराट बंदगला कोर्ट में नजर आ रहे हैं। हो सकता है दोनों फिर से कपड़े के ब्रान्ड की ही शूटिंग कर रहे हों।

Anushka Sharma, Virat Kohli

Image Source : YOGEN SHAH
Anushka Sharma, Virat Kohli

Anushka Sharma, Virat Kohli

Image Source : YOGEN SHAH
Anushka Sharma, Virat Kohli

शनिवार को दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। अनुष्का ने ब्लू आउटफिट पहना था और विराट कैजुआल आउटफिट में नजर आए।

Anushka Sharma, Virat Kohli

Image Source : YOGEN SHAH
Anushka Sharma, Virat Kohli

आपको बता दें कि अनुष्का और वरुण धवन की फिल्म 'सुई-धागा' 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है। दोनों फिल्म का अलग-अलग शहर में जाकर प्रमोशन कर रहे हैं।

विराट की बात करे तो वह हाल ही में इंग्लैंड संग सीरीज खेलकर लौटे हैं। अभी चल रहे एशिया कप का वह हिस्सा नहीं हैं।

इस साल अनुष्का की एक और फिल्म 'ज़ीरो' रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ हैं।

Also Read:

Oscar 2019: राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित आसामी फिल्म 'विलेज रॉकस्टार' को मिली ऑस्कर में एंट्री

 

 

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement