Friday, March 29, 2024
Advertisement

अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू संग रिश्ते को नकारा, कहा- कभी अफेयर नहीं था, लोगों की बातों का फर्क नहीं पड़ता

अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू संग अपने अफेयर की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि जब कोई अफेयर था ही नहीं तो लोगों को कहने दीजिए।

Swati Pandey Written by: Swati Pandey
Updated on: November 03, 2018 17:42 IST
Anup Jalota in Aap Ki Adalat - India TV Hindi
Anup Jalota in Aap Ki Adalat

अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू संग अपने अफेयर की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि जब कोई अफेयर था ही नहीं तो लोगों को कहने दीजिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अनूप जलोटा जब से 'बिग बॉस 12' से बाहर आए हैं, वह तब से जसलीन संग अपने अफेयर की खबरों को झूठा बता रहे हैं। ('आप की अदालत' में अनूप जलोटा ने कहा- जसलीन का कन्यादान करूंगा )

अनूप जलोटा इंडिया टीवी के शो 'आप के अदालत' में मेहमान बनकर आएंगे। उनसे इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ कई सवाल पूछते नजर आएंगे। पिछले कुछ दिनों से अनूप और जसलीन का रिश्ता चर्चा में है तो लाजिमी है कि उनसे ज्यादातर सवाल इन रिश्ते के बारे में ही पूछे जाएंगे।

रजत शर्मा ने उनसे कहा- ''कहा जा रहा है कि 65 साल के अनूप जलोटा, 28 साल की जसलीन, 37 साल का फर्क।'' इस पर अनूप कहते हैं- ''लेकिन सवाल यह है कि वह अफेयर था ही नहीं। जब अफेयर था नहीं, है नहीं, तो लोगों को कहने दीजिए... कोई फर्क नहीं पड़ता।''(Aap Ki Adalat : जसलीन मथारू संग अपने रिश्ते पर अनूप जलोटा ने कहा- इस वजह से मेरी इमेज खराब नहीं हुई )

इसके बाद रजत शर्मा ने कहा- ''लोग कह रहे हैं कि अगर हमें पहले पता होता कि भजन में इतनी ताकत है...तो पहले हम...'' इस पर अनूप हंसते हुए कहते हैं- ''देखिए भजन में ताकत तो है।'' इसके बाद रजत शर्मा कहते हैं- ''तो आपको भजन का प्रसाद मिला...''

देखें प्रोमो...

आप की अदालत के इस एपिसोड का प्रसारण 3 नवंबर की रात 10 बजे होगा।

 

 

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement