Thursday, March 28, 2024
Advertisement

अंशुला कपूर ने बताया भाई अर्जुन कपूर की कौन सी एक्स गर्लफ्रेंड उन्हें नहीं है पसंद

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। हाल ही में वह अर्जुन के साथ एक चैट शो में आईं। शो में उनसे पूछा गया कि अर्जुन की कौन सी एक्स गर्लफ्रेंड उन्हें पसंद नहीं है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Published on: February 21, 2019 10:51 IST
Anshula Kapoor, Arjun Kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Anshula Kapoor, Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। हालांकि वह अपने भाई के बहुत करीब हैं। हाल ही में वह अर्जुन के साथ एक चैट शो में आईं। शो में उनसे पूछा गया कि अर्जुन की कौन सी एक्स गर्लफ्रेंड उन्हें पसंद नहीं है। उनसे यह भी पूछा गया कि सोनम कपूर और अर्जुन कपूर में बेहतर एक्टर कौन हैं।

एक्स गर्लफ्रेंड के सवाल पर अंशुला ने कहा- ''मुझे उनकी सारी गर्लफ्रेंड्स पसंद हैं। मैं उनके सारी एक्स गर्लफ्रेंड्स की दोस्त भी हूं।''

अर्जुन और सोनम में से बेहतर एक्टर के सवाल पर उन्होंने कहा- ''अर्जुन भइया।'' इस पर अर्जुन ने कहा- ''नहीं बोलती तो मुझसे मार भी खाती।''

अंशुला ने यह भी बताया कि उन्हें अर्जुन की 'फाइंडिंग फैनी' पसंद नहीं आई थी।

अर्जुन ने बताया कि जब वह 19 साल के थे, तब उन्होंने डेटिंग शुरू की थी। अर्जुन और सलमान खान की बहन अर्पिता खान रिलेशनशिप में थे। उनका रिश्ता दो साल तक चला था।

2014 में एक इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया था कि अर्पिता उनकी पहली और सीरियस गर्लफ्रेंड थीं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था- ''मेरा पहला और सीरियस रिलेशनशिप अर्पिता खान शर्मा के साथ था। जब मैं 18 साल का था, तब हमारा रिश्ता शुरू हुआ था, लेकिन वो दो साल ही चला था। मैं सलमान भाई से बहुत अटैच था, लेकिन मैंने प्यार क्यों किया की शूटिंग के दौरान हमारा रिश्ता शुरू हुआ था।''

अर्जुन फिलहाल आशुतोष गोवारिकर की 'पानीपत' की शूटिंग कर रहे हैं। 

Also Read:

Kesari trailer: आज रिलीज़ होगा अक्षय कुमार की फिल्म का ट्रेलर, दिखेगी 21 सिखों की वीरता की कहानी

आमिर खान ने न्यूयॉर्क में की ऋषि कपूर से मुलाकात, नीतू कपूर ने शेयर की तस्वीर

अमिताभ बच्चन ने बताया, क्यों उनके पिता ने अपनाया था 'बच्चन' सरनेम

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement