Friday, April 26, 2024
Advertisement

अनिल कपूर ने अपने 62वें बर्थडे पर शेयर किया 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का पहला लुक, 27 दिसंबर को आएगा ट्रेलर

अनिल कपूर 24 दिसंबर को अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का पहला लुक शेयर किया है।

India TV Entertainment Desk Written by: India TV Entertainment Desk
Updated on: December 24, 2018 15:47 IST
Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga first look- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga first look

अनिल कपूर 24 दिसंबर को अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का पहला लुक शेयर किया है। फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सोनम कपूर भी हैं। यह पहली बार है, जब दोनों साथ काम कर रहे हैं।

पहला लुक शेयर करते हुए अनिल ने लिखा- एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का पहला लुक शेयर कर के बहुत उत्साहित हूं। अपने जन्मदिन पर अपनी बेटी के साथ यह यात्रा शुरू कर के सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ट्रेलर 27 दिसंबर को रिलीज होगा।

फिल्म में अनिल, सोनम के अलावा राजकुमार राव भी अहम रोल में हैं।

सोनम ने इस फिल्म के बीहाइंड द सीन पिक्चर को शेयर कर अपने पापा के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा। ''हैप्पी बर्थडे डैड...यह साल हम दोनों के लिए यादगार रहा। इंडस्ट्री में होने के 10 साल में पहली बार मैंने आपके साथ फ्रेम शेयर किया। आपने मुझे शादी करते हुए भी देखा। कठिन और खूबसूरत एक ही समय पर।''

अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव, जूही चावला स्टारर यह फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज होगी।

Also Read:

'राज़ी', 'स्त्री' और 'परमाणु' समेत 2018 की इन लो बजट हिट फिल्मों ने साबित किया 'कंटेंट इज़ किंग'

Box Office Collection KGF: 'जीरो' को टक्कर दे रही है यश की फिल्म KGF, 3 दिन में कमाए 50 करोड़

Zero Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म ने तीसरे दिन कमाए 20 करोड़

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement