Friday, April 26, 2024
Advertisement

अमिताभ ने लॉन्च किया ‘कार्तिक कुमार फाउंडेशन’

जाने माने संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी के प्यारेलाल शर्मा, वकील आशीष शेलर, मुंबई के महापौर विश्वनाथ महादेश्वर और अन्य कई हस्तियां भी इस मौके पर मौजूद थीं। 

PTI Written by: PTI
Published on: November 12, 2018 12:41 IST
amitabh bachchan- India TV Hindi
amitabh bachchan

मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने रविवार को मशहूर सितारवादक और शास्त्रीय संगीतकार कार्तिक कुमार की 82वीं जयंती पर ‘कार्तिक कुमार फाउंडेशन’ लॉन्च किया। इस फाउंडेशन का लक्ष्य भारतीय संगीत और संस्कृति के लिए जुनून को बढ़ावा देना, उसे संरक्षित करना, प्रसार करना और विकसित करना है। बिग की को इस मौके पर कार्तिक के बेटे निलाद्री कुमार ने सितार भेंट में दिया। 

अमिताभ ने इस मौके पर कहा ‘‘ जब हम संगीत प्रेमी अच्छा संगीत सुनते हैं तो उसकी सराहना करने से खुद को रोक नहीं पाते। ऐसा इसलिए है क्योंकि जिन तारों से संगीत उत्पन्न किया जाता है, वे हमारी आत्माओं को ईश्वर के साथ जोड़ते है।’’ 

जाने माने संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी के प्यारेलाल शर्मा, वकील आशीष शेलर, मुंबई के महापौर विश्वनाथ महादेश्वर और अन्य कई हस्तियां भी इस मौके पर मौजूद थीं।

शाहरुख खान को नेशनल अवॉर्ड न मिल पाने का आज भी है अफसोस

इटली में शुरू हुई दीपिका-रणवीर की शादी की तैयारी

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement